मोदी विदेश यात्रा कर रहे या चुनाव यात्रा : नीतीश कुमार

मोदी विदेश यात्रा कर रहे या चुनाव यात्रा : नीतीश कुमार सीएम ने अपनी सभाओं में पीएम पर साधा निशाना सोनवर्षा राज / नवहट्टा : भाजपा को लोकसभा में बहुमत मिला था. उन्हें काम करना चाहिए था. अपने वादों को पूरा करना चाहिए था. लेकिन वे या तो विदेश यात्रा या फिर चुनाव यात्रा कर […]
मोदी विदेश यात्रा कर रहे या चुनाव यात्रा : नीतीश कुमार सीएम ने अपनी सभाओं में पीएम पर साधा निशाना
सोनवर्षा राज / नवहट्टा : भाजपा को लोकसभा में बहुमत मिला था. उन्हें काम करना चाहिए था. अपने वादों को पूरा करना चाहिए था. लेकिन वे या तो विदेश यात्रा या फिर चुनाव यात्रा कर रहे हैं. यह बातें रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोनवर्षा राज में पार्टी प्रत्याशी रत्नेश सादा व उच्च विद्यालय नवहट्टा के मैदान में राजद प्रत्याशी डॉ अब्दूल गफूर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही.
श्री कुमार ने कहा हर मोर्चे पर विफल केन्द्र सरकार हमसे हमारे काम का हिसाब मांगती है. जबकि मैंने वर्ष 2006 से ही अपने कार्य का संपूर्ण लेखा-जोखा सार्वजनिक कर दिया है. भाजपा को देश की चिंता की जगह एक के बाद एक राज्यों पर कब्जा करने की चिंता है. तभी तो अच्छे दिन की जगह लोगों के खाने की थाली से दाल तक गायब हो गयी. श्री कुमार ने कहा कि हम काम के बाबत सोच कर बोलते हैं लेकिन जिन्हें कुछ करना ही नहीं है,
वे बिना सोचे समझे सिर्फ झूठे वादे तथा कान फूंकने का काम करते हैं. नवहट्टा में सभा की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की. सभा को जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया, जिप सदस्य अशोक पासवान, सुनील सिंह, रामरुप यादव, इस्तियाक खान, संजीव सिंह, शमशाद आलम, चांद खां, मकसूद आलम खां ने भी संबोधित किया. सोनवर्षा में जनसभा की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय सिंह ने किया.
सभा में पूर्व सांसद सूर्यनारायण यादव, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, जफर आलम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यानंद मिश्र, प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह ललन, इन्द्रदेव साह, राजेन्द्र विश्वास, जिला पार्षद अरुण यादव, चूड़ामणि झा, पिंकू मंडल, प्रखंड प्रमुख रंधीर कुमार राकेश, प्रेरणा शास्त्री, चंद्रिका साह, विजय सिंह, मुकेश झा दिलीप झा, उमाशंकर सिंह, हरिनंदन साह, भूषण झा सहित अन्य मौजूद थे. फोटो – नीतीश 18 – सोनवर्षा राज में जनसभा को संबोधित करते सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










