Saharsa News : कट्टा और कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Saharsa News : कट्टा और कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ स्कार्पियो सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

विज्ञापन

सौरबाजार (सहरसा) से छत्री कुमार की रिपोर्ट Saharsa News : कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ स्कार्पियो सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सौरबाजार पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान कांप बाजार में की गयी है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया है कि गश्ती के दौरान सौरबाजार थाना की टीम द्वारा एक संदिग्ध स्कार्पियो को रोककर तलाशी ली गयी. जिसमें सवार सभी चारों व्यक्ति नशे की हालात में थे. तलाशी लेने पर स्कार्पियो से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. जिसके बाद सभी चारों लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के कांप वार्ड नंबर 8 निवासी अरविंद यादव के पुत्र अनुज कुमार, सुहथ टेमा टोला निवासी दिनेश यादव के पुत्र अवधेश कुमार, कमलेश्वरी यादव के पुत्र मंटून कुमार, सरोजा गांव निवासी छट्ठू राय का पुत्र उपेंद्र राय शामिल है.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन