भाजपा प्रत्याशी आलोक ने किया जनसंपर्क

Published at :01 Nov 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी आलोक ने किया जनसंपर्क

भाजपा प्रत्याशी आलोक ने किया जनसंपर्क सहरसा नगर : रविवार को सहरसा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ आलोक रंजन ने अपने समर्थकों के साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर वोट मांगा. जनसपंर्क के दौरान प्रत्याशी आलोक रंजन ने कहा कि जनता जंगलराज की सरकार को मतदान के जरिये जवाब देगी. […]

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी आलोक ने किया जनसंपर्क

सहरसा नगर : रविवार को सहरसा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ आलोक रंजन ने अपने समर्थकों के साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर वोट मांगा. जनसपंर्क के दौरान प्रत्याशी आलोक रंजन ने कहा कि जनता जंगलराज की सरकार को मतदान के जरिये जवाब देगी. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र के साथ मिल कर सहरसा को सुंदर बनाने का काम करेगी. प्रधानमंत्री स्वयं विकास के प्रति जागरुक हैं,

जबकि राजद-जदयू जाति व धर्म की राजनीति कर रही है. विधायक प्रत्याशी श्री रंजन ने शहर के विभिन्न वार्डो सहित कोसी चौक, पासवान टोला, गंगजला, वार्ड नंबर 12,13,14 व 15, गौतम नगर, भवी साह चौक, बायपास, मुख्य बाजार सहित महाराणा प्रताप चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया.

स्थानीय लोगों द्वारा प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस मौके पर राजेश सिंह, शिवेंद्र कुमार जीशू, दिवाकर सिंह, कैलाश साह, मुकेश राय, मुकेश झा, मनीष चौधरी, श्रीकृष्ण झा, संजीव कुमर, राजीव रंजन, संजय साह, रविंद्र झा सहित अन्य मौजूद थे. फोटो- चुनाव 6 – जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी डॉ आलोक रंजन के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन रालोसपा प्रत्याशी ने लोगों से मिल कर मांगा वोटसहरसा नगररविवार को महिषी विधानसभा क्षेत्र से रालोसपा प्रत्याशी चंदन साह उर्फ चंदन बागची ने क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का सघन जनसंपर्क कर समर्थन मांगा.

उन्होंने क्षेत्र के नवहट्टा, सिहौल, पंचगछिया, गंडौल, बघवा, पुरीख, सत्तर, बिहरा, पटौरी, विशनपुर, आरन, नवहट्टा सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क किया. रालोसपा प्रत्याशी चंदन साह ने कहा कि जनता भ्रष्टाचारी व जंगलराज की सरकार को वोट से जवाब देने का काम करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही कोसी क्षेत्र का कायाकल्प हो सकता है.

महिषी में राजग की लहर चल रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार व जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के लोगों को ठगने का काम किया है. प्रत्याशी श्री साह ने बताया कि क्षेत्र में यह चुनाव जाति व धर्म की दीवार को तोड़ने का काम करेगी.

इस मौके पर जिला पार्षद प्रवीण आनंद, हीरेंद्र मिश्र हीरा, प्रीतेश रंजन सिंह, अलेंद्र यादव, प्रणव प्रताप राघव, दारा सिंह पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. फोटो- चुनाव 7 – जनसंपर्क करते रालोसपा प्रत्याशी चंदन बागचीनिर्दलीय प्रत्याशी ने मांगा वोटसहरसा नगररविवार को महिषी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी विमलकांत झा ने क्षेत्र के महिषी व नवहट्टा प्रखंड सहित सत्तरकटैया का भ्रमण किया. समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर रहे समाजसेवी युवा नेता श्री झा ने बताया कि क्षेत्र में लोगों का समर्थन मिल रहा है. जनता राजनीतिक दलों के उम्मीदवार को नकार चुकी है.

उन्होंने कहा कि महिषी विधानसभा में विकास की बातें हो रही है. महिषी विधानसभा क्षेत्र के परिणाम चौकाने वाले होंगे. लोग दलीय गणित से बाहर निकल सर्वदलीय सोच की वजह से समर्थन दे रहे है. उन्होंने क्षेत्र के मुरादपुर, बलवा,बलुआहा, गंडोल, पुनाछ, बघवा सहित सत्तरकटैया प्रखंड के शाहपुर, सिहौल सहित अन्य गांव में आयोजित बैठक को भी संबोधित किया. इस मौके पर शिवशंकर सादा, पंडित यादवश्रवण झा, कमलेश्वरी यादव, सुधाकर यादव, कैलाश यादव, बबलू यादव, शालीग्राम सादा, सकलदेव यादव सहित अन्य मौजूद थे.

जनसंपर्क करते एमएलए प्रत्याशी विमलकांत झाजाप प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्कसहरसा नगरसहरसा विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी की संजना तांती ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को जनसंपर्क कर लोगों से आशीर्वाद मांगा. जाप प्रत्याशी ने कोसी चौक, गौतमनगर, बम्पर चौक, शिवपुरी सहित बरियाही बाजार में लोगों से जनसंपर्क कर गंगजला में जलजमाव से निजात दिलाने, स्वास्थ्य शिक्षा में सुधार का भी वादा किया.

इस मौके पर कमलनारायण गुप्ता, शशिभूषण यादव, अब्दुल सलाम, समीर पाठक, जितेन्द्र भगत, मो शिबू, रंजन यादव, राजेन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद थे. वहीं महिषी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जाप प्रत्याशी पूर्व नवहट्टा बीडीओ गौतम कृष्ण ने नवहट्टा पूर्वी, खड़का तेलवा, ब्राह्मण टोली, दिवरा, मुरादपुर गांव में जनसंपर्क किया. मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि नूर आलम, प्रखंड प्रतिनिधि अशफाक आलम,

युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष नरेश गुप्ता, जाप प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, प्रशांत यादव सहित अन्य मौजूद थे. वहीं सिमरी बख्तियारपुर के जाप प्रत्याशी धर्मवीर यादव ने भी लोगों से जनसंपर्क कर आशीर्वाद मांगा. सोनवर्षाराज से जाप प्रत्याशी मनोज पासवान ने पतरघट प्रखंड के विशनपुर, कपसिया,गोलमा सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसमर्थन मांगा.

प्रत्याशी श्री पासवान ने धबौली पूर्वी, पस्तपार, पूर्वी, घोघनपट्टी, कहरा सहित अन्य जगहों पर जनसंपर्क किया. मौके पर पार्टी के जिला संरक्षक श्यामल किशोर सिंह पथिक, संतोष कुमार सिंह बचनू, आप प्रखंड अध्यक्ष डॉ शालिग्राम यादव, अशोक पासवान, चन्द्रभानु सिंह पिंकू, पप्पू यादव तूफानी, अनिल सिंह, दिलीप कुमार यादव आदि मौजूद थे.

नवहट्टा से जाप प्रत्याशी गौतम कृष्ण के समर्थन में निकाला गया मोटरसाइकिल जुलूस निर्दलीय प्रत्याशी ने मांगा जनता का आशीर्वादसिमरी नगर. सिमरी बख्तियारपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने मतदाताओं से जनसंपर्क के दौरान कहा कि जनता विकास चाहती है, लेकिन पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने हमेशा ठगने का काम किया है.

जनता के समर्थन व विश्वास से सिमरी बख्तियारपुर को आगे बढ़ाया जायेगा. रितेश रंजन ने रविवार को सरडीहा, जमुनियां, बलथी, सरौजा, पहाड़पुर बाजार, सिमरी बख्तियारपुर मुख्य बाजार, पुरानी बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क किया. उन्होंने कहा कि बड़ी राजनीति करने वालों ने छोटी जगह को तरजीह नहीं दी और इस क्षेत्र के विकास को कभी गति ही नहीं पकड़ने दी. जनसंपर्क में गणेश मिस्त्री, लोजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उत्तम लाल यादव, नरेश सादा, अशोक भगत, भूषण सहित अन्य मौजूद थे.

जनसंपर्क करते निर्दलीय रितेश रंजननिर्दलीय प्रत्याशी ने मांगा मौकानवहट्टा. महिषी विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी पूनम देव ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाके में जनसंपर्क कर लोगों से सहयोग व आशीर्वाद मांगा. प्रत्याशी श्रीमती देव ने रविवार को क्षेत्र के शाहपुर, सत्तर, आरण, विशनपुर सहित नवहट्टा व महिषी प्रखंड के तटबंध के अंदर गांवों का भ्रमण कर आशीर्वाद मांगा. तटबंध के अंदर के लोगों से उन्होंने कहा कि महिषी के विकास के लिए एक बार मौका दीजिए.

आपके समस्या के समाधान के लिए मैं सदा तत्पर रहूंगी. इस मौके पर निषाद संध के अध्यक्ष दिनेश निषाद, बनारसी शर्मा, तिरो शर्मा, पंडित यादव,मनोरंजन पांडेय, बालेश्वर यादव, पिंटू मुखिया, सहित समर्थक मौजूद थे. जनसंपर्क करती प्रत्याशी पूनम देव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन