बीएलओ ने वर्तमान मुखिया को बताया मृत

Published at :23 May 2015 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
बीएलओ ने वर्तमान मुखिया को बताया मृत

नवहट्टा : मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बीएलओ के एक से बढ़ कर एक कारनामे सामने आ रहे हैं. बीएलओ फैयाज आलम ने शाहपुर पंचायत की वर्तमान मुखिया को मृत बता फॉर्म सात जमा करा दिया. प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में जांच के दौरान बात सामने आयी तो सभी हतप्रभ रह गये. मामला बीडीओ गौतम कृष्ण […]

विज्ञापन
नवहट्टा : मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बीएलओ के एक से बढ़ कर एक कारनामे सामने आ रहे हैं. बीएलओ फैयाज आलम ने शाहपुर पंचायत की वर्तमान मुखिया को मृत बता फॉर्म सात जमा करा दिया. प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में जांच के दौरान बात सामने आयी तो सभी हतप्रभ रह गये.
मामला बीडीओ गौतम कृष्ण के पास गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी गलती करने वाले बीएलओ फैयाज आलम के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस बीएलओ द्वारा किये गये सर्वेक्षण व जमा कराये गये आवेदनों की पुनर्जाच की जायेगी.
जिंदा हुस्न आरा को बताया मृत. शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित ईदगाह टोला बूथ की जवाबदेही बीएलओ फैयाज आलम को दी गयी थी. उसने उसी पंचायत की मुखिया हुस्न आरा के नाम से फॉर्म सात भर कर उसे मृत बता दिया. हुस्न आरा के नाम विलोपन के लिए दिये आवेदन में आवेदक के स्थान पर खुद ही मुखिया पति नूर आलम का हस्ताक्षर बना दिया. वोटर लिस्ट में वर्तमान मुखिया का भाग संख्या 56 व क्रम संख्या 982 है. जिला निर्वाचन कार्यालय को आवेदन भेजने से पूर्व जांच के दौरान निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों की इस पर नजर पड़ी और मामला बीडीओ तक पहुंचा. बीडीओ ने बीएलओ की लापरवाही देखते उसके द्वारा जमा कराये गये सभी आवेदनों की पुनर्जाच के आदेश दिये व फैयाज आलम पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही.
सहरसा सदर : पांच सूत्री मांगों को लेकर पिछले आठ दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे गृह रक्षकों का शुक्रवार को भी मांगों के समर्थन में सरकार के विरुद्ध आंदोलन जारी रहा. गुरुवार को समाहरणालय द्वार पर धरना प्रदर्शन व गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को हड़ताल के आठवें दिन स्थानीय होमगार्ड समादेष्टा कार्यालय पर जिले के गृहरक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की.
बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर अपनी पांच सूत्री समस्याओं के निदान के लिए केंद्रीय समिति के आह्वान पर 15 मई से ही जिले के होमगार्ड अपनी राइफल गोली शस्त्रगार में जमाकर अपनी मांग मनवाने के लिए आंदोलन पर डटे हैं. संघ के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद यादव व सचिव शिवप्रसाद यादव के नेतृत्व में गृहरक्षकों ने अपनी एकता का परिचय देते कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती है, तब तक अपने कार्य से अलग रह कर विधि व्यवस्था से बाहर रह कर आंदोलन को जारी रखेंगे.
समान काम के लिए समान वेतनमान सहित भोजन भत्ता व सेवानिवृत्ति के बाद गृहरक्षकों को सरकार द्वारा प्रदत्त किये जाने वाले सुविधा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की खातिर गृहरक्षकों द्वारा जारी हड़ताल को लेकर जिले की विधि व्यवस्था चौपट हो गयी है. प्रदर्शनकारियों में बनारसी कुमार, अभिरमण कुमार, दयानंद प्रसाद यादव, बहादुर यादव, मो तौहिद, दिनेश कुमार, रामोतार यादव, घनश्याम यादव सहित अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन