होमगार्डो ने किया चक्का जाम

सहरसा सदर: गृह रक्षकों द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर चले आ रहे आंदोलन के क्रम में बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रेल व सड़क जाम कर सरकार के विरुद्ध नारे लगाये. अपनी मांगों के समर्थन में सैकड़ों गृह रक्षकों ने समस्तीपुर-मधेपुरा 55566 सवारी गाड़ी को सहरसा जंकशन पहुंचने से पहले ही आउटर […]
इस दौरान बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला शाखा के बैनर तले एकत्रित जिले के होमगार्ड जवान ने ट्रेन की इंजन पर चढ़ कर ट्रेन को अपने कब्जे में लेकर राज्य सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. उक्त सवारी गाड़ी को रोके जाने के बाद होमगार्ड जवानों ने रेल ट्रैक पर खड़े होकर घंटों सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन किया. संघ के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद यादव व सचिव शिव प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे गृह रक्षकों ने करीब एक घंटा तक गाड़ी को रोके रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










