स्मार्ट सिटी बनेगा सहरसा, बन रहा मास्टर प्लान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2015 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा नगर: नगर विकास व आवास विभाग द्वारा स्मार्ट सिटी बनाये जा रहे सूबे के 12 शहरों में सहरसा को शामिल कर लिया गया है. स्मार्ट सिटी बनाये जाने की कवायद में विभाग द्वारा पहले चरण की कार्य योजना तैयार कर ली गयी है. इसमें सहरसा के अलावा बिहारशरीफ, आरा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, […]
विज्ञापन
सहरसा नगर: नगर विकास व आवास विभाग द्वारा स्मार्ट सिटी बनाये जा रहे सूबे के 12 शहरों में सहरसा को शामिल कर लिया गया है. स्मार्ट सिटी बनाये जाने की कवायद में विभाग द्वारा पहले चरण की कार्य योजना तैयार कर ली गयी है. इसमें सहरसा के अलावा बिहारशरीफ, आरा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार व छपरा को शामिल किया गया है. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार पूर्व में 11 नगर निगम को महायोजना में शामिल किया गया था. लेकिन बाद में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी के अनुरोध पर सहरसा व छपरा को शामिल कर लिया गया. स्मार्ट सिटी योजना में क्षेत्र का जनसंख्या घनत्व, ऐतिहासिक, पर्यटन व धार्मिक महत्व पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.
समस्याओं का समाधान
नगर के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी व आधारभूत संरचना के विकास पर सरकार पूरा ध्यान केंद्रित करेगी.
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मास्टर प्लान तैयार करने में जलजमाव, जल निकासी, सड़क, बिजली, यातायात, बस स्टैंड, स्कूल सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार की जायेगी.
मॉडर्न तकनीक से काम
शहर में टिकाऊ सड़क सहित कॉलोनी में सुपर बाजार व पार्किग का भी निर्माण मॉडर्न तकनीकों के आधार पर कराया जायेगा. आबादी के अनुरूप पार्किग सहित मॉल व मल्टीप्लेक्स की जगह भी आवंटित की जायेगी. मास्टर प्लान में व्यस्ततम मार्गो व बाजार में शौचालय,यूरीनल, यात्री शेड की भी व्यवस्था की जायेगी.
पेयजल योजना शामिल
शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना नप क्षेत्र में शुरू हो रही है.इससे स्मार्ट सिटी योजना में काफी बढ़ावा मिलेगा. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम ने बताया कि योजना के तहत सप्ताह भर के अंदर नप क्षेत्र के सभी वार्डो में पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने को लेकर पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










