छत से लटका मिला शव

Published at :15 May 2015 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
छत से लटका मिला शव

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर 14 में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला सामने आया है. 22 वर्षीय प्रिंस कुमार सिंह का शव उसके कमरे में लटका मिला. सूचना पर सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व पुअनि नितेश कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे. और मामले की […]

विज्ञापन

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर 14 में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला सामने आया है. 22 वर्षीय प्रिंस कुमार सिंह का शव उसके कमरे में लटका मिला. सूचना पर सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व पुअनि नितेश कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे. और मामले की जानकारी ली. मृतक प्रिंस की मां रंजना देवी व बहन प्रियंका देवी ने बताया कि 2004 से जमीन विवाद चल रही थी. विरोधी पक्ष बार-बार जान मारने की धमकी दे रहा था. उन्होंने बताया कि वह निजी कार्य से बाजार गयी थी. वापस आने पर पुत्र का शव छत से लटकता हुआ मिला. मौके पर बीएमपी की महिला जवान भी मौजूद थी. मृतक प्रिंस मूल रूप से पतरघट ओपी क्षेत्र के विसनपुर गांव का रहने वाला था. सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद से मोहल्ले में लोगों की भीड़ लगी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन