अंगद की बेटियों को मिली सहयोग राशि

Published at :12 May 2015 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
अंगद की बेटियों को मिली सहयोग राशि

सत्तरकटैया (सहरसा): अपनी जमीन बेच कर व पत्नी का मंगलसूत्र गिरवी रख कर बेटी को पढ़ाने वाले पटोरी निवासी अंगद कुमार महतो की बेटियों कुमारी प्रिंस प्रिया व प्रिंस सोनिका ने गांव की बेटियों को नि:शुल्क शिक्षा दान करने की पहल की है. उनके इस जज्बे को देखते हुए महिला विकास समिति पटना ने उन्हें […]

विज्ञापन
सत्तरकटैया (सहरसा): अपनी जमीन बेच कर व पत्नी का मंगलसूत्र गिरवी रख कर बेटी को पढ़ाने वाले पटोरी निवासी अंगद कुमार महतो की बेटियों कुमारी प्रिंस प्रिया व प्रिंस सोनिका ने गांव की बेटियों को नि:शुल्क शिक्षा दान करने की पहल की है. उनके इस जज्बे को देखते हुए महिला विकास समिति पटना ने उन्हें सात हजार की सहयोग राशि दी है.

मदर्स डे के मौके पर पटोरी स्थित बालिका शिक्षण सहयोग केंद्र के नाम चेक के माध्यम से यह राशि प्रदान की गयी है. इसके साथ ही महिला समिति ने बेटियों की पढ़ाई के लिए कई तरह के सहयोग का आश्वासन भी दिया है. केंद्र के संचालक अंगद महतो ने बताया कि प्रभात खबर व प्रधानमंत्री के सहयोग के बल पर गांव की बेटियों को पढ़ाई के साथ व्यवसायिक शिक्षा देने का काम शुरू किया गया है.

मदर्स डे के मौके पर बेटियों द्वारा कई तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया. शिक्षक सहयोगी कुमारी प्रिंस प्रिया व प्रिंस सोनिका ने बेटियों से संबंधित कहानी सुनायी. वहीं रश्मि कुमारी ने शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत किया. मौके पर संचालक सहयोगी राजू महतो, शिक्षक सहयोगी पूजा, गुड़िया, किरण, अर्चना, राखी सहित अन्य मौजूद थी़.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन