स्वास्थ्य कर्मी गये हड़ताल पर

सोनवर्षाराज : डॉक्टर की पिटाई के विरोध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गये हैं. इससे मरीज परेशान हैं. रविवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटके रहे व कर्मी नदारद रहे. कर्मियों का कहना है कि कतिपय कथित नेता अक्सर केंद्रों में घुस डॉक्टर, नर्स […]
सोनवर्षाराज : डॉक्टर की पिटाई के विरोध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गये हैं. इससे मरीज परेशान हैं. रविवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटके रहे व कर्मी नदारद रहे. कर्मियों का कहना है कि कतिपय कथित नेता अक्सर केंद्रों में घुस डॉक्टर, नर्स सहित अन्य कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं.
गाली-गलौज व मारपीट तक करने से बाज नहीं आते हैं. ऐसी स्थिति में लोगों की सेवा करने में उन्हें कठिनाई होती है. इधर डॉक्टर पिटाई मामले में पीड़ित चिकित्सक डॉ संजय कुमार शर्मा के आवेदन पर सांसद पप्पू यादव के क्षेत्रीय प्रतिनिधि अफसार आलम, युवा कांग्रेस के विधान सभाध्यक्ष मनीष कुमार सहित 25 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
विदित हो कि शनिवार को बनमा इटहरी प्रखंड स्थित सुगमा पुल के नीचे तिलावे धार में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी. पीएचसी लाये जाने पर दोनों को मृत घोषित करने पर उग्र हुए लोगों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










