बैंक में सायरन बजने से भगदड़, पांच घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2015 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

मुरलीगंज: भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में गुरुवार को डेढ़ बजे अचानक सायरण बजने से भगदड़ मच गयी. लोगों भूकंप की आशंका से भागने लगे. भगदड़ के दौरान दो महिला, एक पुरुष सहित एक दो माह का बच्चा बुरी तरह घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बैंक का सायरण लगभग 30 सैकेंड तक बजता […]
विज्ञापन
मुरलीगंज: भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में गुरुवार को डेढ़ बजे अचानक सायरण बजने से भगदड़ मच गयी. लोगों भूकंप की आशंका से भागने लगे. भगदड़ के दौरान दो महिला, एक पुरुष सहित एक दो माह का बच्चा बुरी तरह घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बैंक का सायरण लगभग 30 सैकेंड तक बजता रहा.
बैंक से बाहर निकलने के दौरान शीशा का गेट टूटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, घायलों में जमुहा निवासी दानी पासवान, भैरोपट्टी निवासी गुलशन खातुन एवं रमनी निवासी वीणा देवी उनकी दो माह की पुत्री भी घायल हैं. वीणा देवी को बेहतर इेलाज के लिए मधेपुरा रेफर किया गया. उपभोक्ताओं का आरोप है कि बैंक प्रबंधन की लापरवाही से उक्त घटना घटी. इस बारे में प्रभारी शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार नायक ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण अचानक सायरण बजी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










