40 से 50 परिवारों का रास्ता हो गया है अवरुद्ध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2015 10:31 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा सदर: नगर परिषद क्षेत्र में रास्ते की समस्या को लेकर कई मुहल्लों में विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है. लेकिन नगर परिषद समस्या को सुलझाने की बजाय उलझाने में लगी है. नगर परिषद बिना नक्शा पास कराये भवन निर्माण की अनुमति दे देती है. भवन निर्माण के बाद नक्शे को पास करने की परिपाटी […]
विज्ञापन
सहरसा सदर: नगर परिषद क्षेत्र में रास्ते की समस्या को लेकर कई मुहल्लों में विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है. लेकिन नगर परिषद समस्या को सुलझाने की बजाय उलझाने में लगी है. नगर परिषद बिना नक्शा पास कराये भवन निर्माण की अनुमति दे देती है. भवन निर्माण के बाद नक्शे को पास करने की परिपाटी लगातार बढ़ती जा रही है. लिहाजा रास्ते की समस्या व वहां रहने वाले लोगों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है.
शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 में भी 40 से 50 परिवार के लोगों का रास्ता अवरुद्ध कर दिये जाने के विरोध में लगातार दो दिनों से पटेलनगर मुहल्ले के पीड़ित परिवारों ने सड़क जाम कर अपना विरोध जताया.
सोमवार को सड़क जाम कर रहे दर्जनों महिला व पुरुष परिवारों ने बताया कि उक्त मुहल्ले में दो लोगों के हठ के कारण 40 से 50 घर के लोगों का रास्ता बंद हो गया है. प्रदर्शन करने वालों में मीरा देवी, सुभाष गांधी, मनीष वर्मा, राकेश कुमार, सिंटू कुमार, चंद्रकला देवी, तिलेश्वरी देवी सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










