रैंकर्स ने पहले ही साल दिखाया जलवा

सहरसा: नया बाजार स्थित रैंकर्स एकेडमी ने अपनी स्थापना के पहले ही साल में अपना जलवा दिखा दिया है. सोमवार को आइआइटी जेईई मेन्स के प्रकाशित रिजल्ट में संस्था के दो बच्चों को सफलता मिली है. जिससे पूरे एकेडमी में हर्ष का माहौल है. डायरेक्टर डॉ राजीव रंजन सिंह बताते हैं कि हमलोगों ने अपनी […]
अपने पुत्र को बड़े इंजीनियर के रूप में देखने का सपना संजोये उसकी मां कहती है कि रैंकर्स एकेडमी ही मेरे सपनों को पूरा करने में मदद कर रहा है. विशाल को किसी तरह पढ़ा रही थी. लेकिन इसकी प्रतिभा को देख कर रैंकर्स ने इसे बिना फीस के पढ़ाया और आज मेरा बेटा इंजीनियर बनने की राह पर आगे बढ़ गया है. संस्था के डिप्टी डायरेक्टर पी के सिंह बताते हैं कि अभी 15 छात्रों में से 2 छात्रों की सफलता की सूचना मिली है. और बच्चों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. लेकिन और रिजल्ट आने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










