पांच बच्चों के पिता के साथ चार बच्चों की मां फरार

पतरघट : पांच बच्चों के पिता के साथ प्रेम प्रसंग में घर से भाग रही चार बच्चों की मां को स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते प्रेमी संग गिरफ्तार कर लिया है. पस्तपार शिविर प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पस्तपार पंचायत के ठाढ़ी बस्ती वार्ड संख्या आठ के वार्ड सदस्य पति वालो यादव अपने पड़ोसी […]
पतरघट : पांच बच्चों के पिता के साथ प्रेम प्रसंग में घर से भाग रही चार बच्चों की मां को स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते प्रेमी संग गिरफ्तार कर लिया है. पस्तपार शिविर प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पस्तपार पंचायत के ठाढ़ी बस्ती वार्ड संख्या आठ के वार्ड सदस्य पति वालो यादव अपने पड़ोसी चार बच्चे की मां पावो देवी को लेकर भाग गया.
प्रभारी ने बताया कि जलैया बस्ती के मुख्य मार्ग से दोनों प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया गया है. मालूम हो कि 50 वर्षीय प्रेमी लालो यादव का 35 वर्षीय पावो देवी से कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच युगल द्वारा साथ जीने मरने की कसम खा ली गयी, जिसके बाद दोनों मौका देख फरार हो गये.
महिला के पति नारायण पासवान द्वारा थाना में दिये आवेदन के अनुसार वालो यादव पर पत्नी के अपहरण कर लिये जाने की शिकायत की गयी थी. शिविर प्रभारी ने बताया कि महिला का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया है. इधर, पुलिस हिरासत में आयी महिला ने बताया कि लालो यादव द्वारा उसे बहका कर जबरन भगा लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










