चार्वाक फाउंडेशन ने की 'दी रेशनलिस्ट' मंच की स्थापना, निष्पक्ष एवं तार्किक अभिव्यक्ति को मिलेगा बढ़ावा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद गण्यमान्य

सहरसा में चार्वाक फाउंडेशन की नई इकाई 'दी रेशनलिस्ट' की स्थापना की गई है, जो प्रबुद्ध वर्ग को स्वतंत्र और तार्किक अभिव्यक्ति के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगी. इस अवसर पर संस्थापक प्रो. राज कुमार सिन्हा ने भविष्य में विश्वस्तरीय पत्रिका के प्रकाशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट: शहर के मीर टोला में चार्वाक फाउंडेशन की इकाई ‘दी रेशनलिस्ट’ की प्रथम बैठक आयोजित की गई. इस महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान मंच के संस्थापक अवकाश प्राप्त प्रो. राज कुमार सिन्हा ने इसके उद्देश्यों और लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने प्रबुद्ध और बौद्धिक वर्ग को इस मंच से जुड़ने का आह्वान किया ताकि वे अपने विचारों को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से अभिव्यक्त कर सकें.

स्वतंत्र अभिव्यक्ति और तार्किक सोच के लिए नया मंच

प्रो. राज कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज में ऐसे कई लोग हैं जो समसामयिक विषयों पर गंभीर विचार रखते हैं लेकिन किसी कारणवश उन्हें अभिव्यक्त नहीं कर पाते. ‘दी रेशनलिस्ट’ ऐसे ही लोगों को तार्किक अभिव्यक्ति के लिए एक सशक्त माध्यम प्रदान करेगा. उन्होंने यह भी घोषणा की कि निकट भविष्य में एक विश्वस्तरीय पत्रिका का प्रकाशन किया जाएगा और मंच का अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म भी होगा.

साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने जताई खुशी

बैठक में चार्वाक फाउंडेशन की निदेशिका शीतोष्णा श्रीवास्तव ने मंच के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं, नरियार उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सह साहित्यकार कुमार विक्रमादित्य ने कोसी क्षेत्र में इस तरह के बौद्धिक मंच की आवश्यकता पर बल देते हुए भविष्य की चुनौतियों से अवगत कराया. व्यंग्यकार असीम कुमार आंसू और डॉ. नरेंद्र प्रसाद यादव ने भी स्वतंत्र वैचारिक विमर्श के लिए इस प्रयास की सराहना की.

गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर डॉ. मयंक भार्गव, डॉ. दिलीप कुमार और प्रो. धर्मव्रत चौधरी सहित शिक्षा जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपने विचार रखे. बैठक में प्रो. जैनेंद्र कुमार, प्रो. शाहिद हुसैन, प्रो. सुधांशु शेखर और एडवोकेट राजीव कुमार सिन्हा सहित दर्जनों शिक्षाविदों और कानूनविदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. धर्मव्रत चौधरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राज कुमार सिन्हा द्वारा किया गया.

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन