इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बनाये गये 23 केंद्र

Updated at : 28 Jan 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बनाये गये 23 केंद्र

इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बनाये गये 23 केंद्र

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर में छात्राओं के लिए बनाया गया तीन केंद्र, परीक्षा में लगभग 19 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल, एक से 15 फरवरी तक होगी परीक्षा सहरसा . आगामी एक फरवरी से शुरू हो रही इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर कवायद तेज हो गयी है. पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष इंटर में अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है. इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर 23 केंद्र बनाये गये हैं. इन केंद्रों पर 19 हजार 402 परीक्षार्थी शामिल होंगे. छात्राओं की सुविधा को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में तीन केंद्र बनाये गये हैं. जबकि जिला मुख्यालय में 19 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इंटर विज्ञान परीक्षा में कुल 10536 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जबकि कला विषय में 8680 एवं वाणिज्य विषय में 186 परीक्षार्थी शामिल होंगे. कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर प्रतिबंध लगा रहेगा. सभी परीक्षा कक्ष में जैमर व सीसीटीवी लगाये जायेंगे. वीक्षकों को वीक्षण कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. लगभग 20 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल आगामी एक फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले इंटर परीक्षा में कुल 19402 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. जिनमें इंटर विज्ञान के 10536, कला विषय में 8680 एवं वाणिज्य विषय में 186 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जानकारी देते जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि विज्ञान विषय में 3292 छात्राएं एवं 7244 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. कला विषय में 5626 छात्राएं एवं 3054 छात्र शामिल होंगे. वाणिज्य विषय में 40 छात्राएं एवं 146 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि इंटर परीक्षा में 8958 छात्रा एवं 10444 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. इन सबों के लिए जिला मुख्यालय में 20 एवं सिमरी बख्तियारपुर में तीन केंद्र बनाये गये हैं. जहां कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन