बिहार में सामूहिक खेती को बढ़ावा दे रही सरकार : कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2020 9:42 AM
सहरसा : बिहार कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र एवं पंचायतों में कृषि कार्यालय के शिलान्यास के मौके पर जिला कृषि कार्यालय पहुंचे कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने गुरुवार को मीडिया के साथ वार्ता की. उन्होंने कहा कि किसानों को पंचायतों में ही कृषि संबंधित सभी कार्य पूरा कराने को […]
सहरसा : बिहार कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र एवं पंचायतों में कृषि कार्यालय के शिलान्यास के मौके पर जिला कृषि कार्यालय पहुंचे कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने गुरुवार को मीडिया के साथ वार्ता की. उन्होंने कहा कि किसानों को पंचायतों में ही कृषि संबंधित सभी कार्य पूरा कराने को लेकर पंचायत कार्यालय खोला जा रहा है. जिसके तहत उन्होंने गुरुवार को 40 कार्यालय भवन का उद्घाटन किया. साथ ही मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य कारोबारियों को दिये जा रहे वाहन की चाबी लाभार्थियों को दी.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य के 8405 पंचायतों में कृषि कार्यालय खोले जायेंगे, जहां किसान सलाहकार कृषकों को लाभ पहुंचाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि कृषि को बढ़ावा देने एवं कृषकों की आय दोगुना करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार कृत संकल्पित है. राज्य में 80 प्रतिशत लोगों की आजीविका कृषि है और इसे ध्यान में रखते हुए कृषि रोड मैप बनाया गया है, जो पूरी तरह सफल है. उन्होंने कहा कि सहकारी संघ के माध्यम से दूध उत्पादन में राज्य आगे बढ़ रहा है. सुधा दूध की राज्य के अलावे बंगाल, झारखंड उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली तक बिक्री की जा रही है. साथ ही दूध से 23 तरह की मिठाईयों का निर्माण भी कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










