सहरसा में एम्स की मांग को लेकर धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
सहरसा में एम्स की मांग को लेकर धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन

धरना देते सर्व समाज के लोग

Saharsa news: धरना में शामिल लोगों ने कहा कि कोसी क्षेत्र लंबे समय से बाढ़, गरीबी, विस्थापन और खराब स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्या झेल रहा है. गंभीर बीमारी होने पर लोगों को इलाज के लिए पटना, दिल्ली और अन्य बड़े शहरों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है.

विज्ञापन

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: कोसी और सीमांचल क्षेत्र में एम्स की स्थापना की मांग को लेकर शनिवार को सहरसा में सर्व समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया. कोशी विकास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शंकर चौक स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित धरना के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया.

धरना में शामिल लोगों ने कहा कि कोसी क्षेत्र लंबे समय से बाढ़, गरीबी, विस्थापन और खराब स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्या झेल रहा है. गंभीर बीमारी होने पर लोगों को इलाज के लिए पटना, दिल्ली और अन्य बड़े शहरों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है.

मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार झा और संरक्षक प्रवीण आनंद ने कहा कि सहरसा भौगोलिक रूप से कोसी और सीमांचल का केंद्र है. यहां एम्स बनने से सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार समेत नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी.

धरना में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि सहरसा में एम्स के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध होने के बावजूद क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की जा रही है. उन्होंने भूमि चयन प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कराने और पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग की.

लोगों ने कोसी क्षेत्र को विशेष स्वास्थ्य आपदा क्षेत्र घोषित कर सहरसा में एम्स परियोजना को राष्ट्रीय प्राथमिकता देने की मांग उठाई.

धरना कार्यक्रम में मनोज कुमार गुप्ता, नीरज सोनू, धीरज कुमार, चंद्रशेखर झा, बिंदेश्वरी राय, लाल सिंह, आकाश गुप्ता, प्रवीण सिंह, संजय कुमार सिन्हा, हरिश्चंद्र चौधरी, अमृत राज और ध्रुव चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन