जनता दरबार की शिकायतें डीएम तक पहुंचीं, कार्रवाई की मांग

डीएम को ज्ञापन सौंपते विधायक
Saharsa news: विधायक ने बताया कि जनता दरबार के दौरान लोगों से मिली शिकायतों और निरीक्षण में सामने आई कमियों की जानकारी डीएम को दी गई है. जिलाधिकारी ने मामलों के निष्पादन और जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
Saharsa news: सहरसा से लाल बहादुर की रिपोर्ट:
सत्तरकटैया प्रखंड में आयोजित जनता दरबार में मिले आवेदनों को महिषी विधायक प्रो गौतम कृष्ण ने जिलाधिकारी को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.
विधायक ने बताया कि जनता दरबार के दौरान लोगों से मिली शिकायतों और निरीक्षण में सामने आई कमियों की जानकारी डीएम को दी गई है. जिलाधिकारी ने मामलों के निष्पादन और जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
गौरतलब है कि “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय के सामने काली मैदान चबूतरा पर जनता दरबार का आयोजन किया गया था. इस दौरान विधायक ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनसे लिखित आवेदन प्राप्त किए थे.
जनता दरबार के बाद विधायक ने प्रखंड, अंचल, मनरेगा और आरटीपीएस कार्यालय का निरीक्षण भी किया था. निरीक्षण के दौरान बीडीओ, सीओ और पीओ के अनुपस्थित रहने की बात सामने आई. विधायक ने कार्यालयों की उपस्थिति पंजी की जांच की, जिसमें कुछ कर्मियों की उपस्थिति खाली पाई गई.
विधायक ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए.
ALSO READ: मेनहा में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










