मेनहा में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग तेज

सांसद, विधायक व डीएम को ज्ञापन सौंपते संघर्ष समिति के सदस्य
Saharsa news: विशनपुर मुखिया प्रतिनिधि सह युवा राजद नेता सरोज यादव के नेतृत्व में संघर्ष समिति के सदस्यों ने लिखित आवेदन देकर कहा कि महंथ सरयुग दास +2 उच्च विद्यालय, मेनहा परिसर में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाए.
Saharsa news: सहरसा से लाल बहादुर की रिपोर्ट:
सत्तरकटैया प्रखंड के मेनहा में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग अब तेज हो गई है. इसको लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों ने सांसद दिनेशचंद्र यादव, विधायक प्रो गौतम कृष्ण एवं डीएम दीपेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द कॉलेज खोलने की मांग की है.
विशनपुर मुखिया प्रतिनिधि सह युवा राजद नेता सरोज यादव के नेतृत्व में संघर्ष समिति के सदस्यों ने लिखित आवेदन देकर कहा कि महंथ सरयुग दास +2 उच्च विद्यालय, मेनहा परिसर में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाए.
समिति के सदस्यों ने बताया कि मेनहा में 23 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध है. साथ ही यहां तीन मंजिला मॉडल हाई स्कूल भवन भी बना हुआ है, जिससे कॉलेज स्थापना में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि इलाके के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है. यदि मेनहा में डिग्री कॉलेज खुलता है तो आसपास के हजारों विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा.
समिति ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा.
ज्ञापन सौंपने वालों में युवा राजद नेता विवेक कुमार रिंकू, मंटुन यादव, विपिन यादव, डॉ. मदन यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










