मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हामारी हड़ताल
Updated at : 18 Feb 2020 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

बनमनखी : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वेय समिति के आहवान पर प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षक सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है.सोमवार को शिक्षक संघर्ष समन्वेय समिति के प्रखंड संयोजक नीतीश कुमार के नेतृत्व में हड़ताल पर डटे शिक्षकों की अलग अलग टोली बनमनखी,सरसी एवं जानकीनगर थाना क्षेत्र के सभी विद्यालय में भ्रमण […]
विज्ञापन
बनमनखी : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वेय समिति के आहवान पर प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षक सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है.सोमवार को शिक्षक संघर्ष समन्वेय समिति के प्रखंड संयोजक नीतीश कुमार के नेतृत्व में हड़ताल पर डटे शिक्षकों की अलग अलग टोली बनमनखी,सरसी एवं जानकीनगर थाना क्षेत्र के सभी विद्यालय में भ्रमण कर प्रथम दिन की हड़ताल को सफल बनाया.
जानकारी देते हुए प्रखंड संयोजक श्री कुमार ने कहा कि जब तक बिहार सरकार हमारी मांगों को मान नहीं लेती है तब तक हम सभी नियोजित शिक्षकों की हड़ताल अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि समान काम के बदले समान वेतनमान,सभी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा,सामान सेवाशर्त एवं पुराणी पेंशन योजना हमलोगों की संवैधानिक मांग है.
इस अवसर पर शिक्षक संघर्ष समन्वेय समिति के जिला सदस्य अरुण कुमार आरुणी,आलोक कुमार,जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार,प्रखंड संयोजक नितीश कुमार,प्रखंड सदस्य उदय शंकर गुप्ता,सकीब हसन,चन्द्र किशोर,प्रखंड उपाध्यक्ष सफी अहमद,कोषाध्यक्ष पंकज कुमार,सचिव ललन कुमार निराला,सतीश कुमार,पंकज कुमार,मनोज कुमार निराला,स्किल आलम,राजेश कुमार,प्रशांत कुमार,अनिल कुमार,हर्ष बर्धन राय,फेज अहमद,मनीषी कुमार मुन्ना,सतिकांत पासवान,मो अब्दुल कयूम,जय प्रकाश,लवली कुमार उर्फ़ नितीश कुमार,राम मोहन कुमार,राजेश कुमार,रमण कुमार सिंह,सुरेन्द्र शर्मा,अनजन कुमार,लक्ष्मी प्रसाद मंडल,मणिकांत पासवान,प्रखंड उपाध्यक्ष संजीव कुमार,मिडिया प्रभारी धीरज कुमार सिंह आदि प्रखंड संसाधन केंद्र बनमनखी के प्रांगन में एक जुट होकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




