जानकी एक्सप्रेस के आधे से अधिक पंखे खराब, यात्री हलकान
Updated at : 03 Sep 2019 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : सहरसा जंक्शन से खुलने वाली अप और डाउन सवारी गाड़ी सहित जानकी एक्सप्रेस के कई कोचों का पंखा व लाइट लंबे समय से खराब है. यात्रियों द्वारा इसकी शिकायत आये दिन की जाती रही है. लेकिन विभाग इस समस्या को लेकर बिल्कुल भी सजग नहीं है. सोमवार को जयनगर से मनिहारी जाने वाली […]
विज्ञापन
सहरसा : सहरसा जंक्शन से खुलने वाली अप और डाउन सवारी गाड़ी सहित जानकी एक्सप्रेस के कई कोचों का पंखा व लाइट लंबे समय से खराब है. यात्रियों द्वारा इसकी शिकायत आये दिन की जाती रही है. लेकिन विभाग इस समस्या को लेकर बिल्कुल भी सजग नहीं है.
सोमवार को जयनगर से मनिहारी जाने वाली जानकी एक्सप्रेस जब सहरसा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची, तब उससे उतरने वाले यात्रियों की स्थिति देखकर उनकी समस्याओं का अनुमान लगाना आसान था.
पूछने पर पसीने से तर बतर यात्रियों ने बताया कि उस ट्रेन के अधिकांश कोचों का पंखा पूरी तरह से खराब है. रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने कहा कि यह तो रोज का हाल है. यह समस्या एक ट्रेन की नहीं है. सहरसा-समस्तीपुर व सहरसा-पूर्णिया पैसेंजर ट्रेन की भी यही हालत है.
दूसरे यात्री ने कहा कि इतना ही नहीं, यहां के ट्रेनों के पंखों के साथ लाइट का भी यही हाल है. जानकी एक्सप्रेस से मधेपुरा जा रहे यात्री शैलेन्द्र शेखर ने रेल प्रशासन के प्रति काफी विरोध जताते कहा कि मैं आये दिन सफर करता रहता हूं. समस्या सबसे ज्यादा तब होती है, जब रात्रि के समय बिना लाइट व पंखे के सफर करना पड़ता है.
सफर के दौरान महिला पुरूष व बच्चे सभी होते हैं. सुरक्षा का कोई खास इंतजाम नहीं रहता है. हमेशा डर बना रहता है. जानकी एक्सप्रेस के एक कोच में 13 पंखा पूरी तरह से खराब था. पसीने से पूरी तरह लथपथ यात्री का शरीर भीषण गर्मी का दुखद एहसास करा रहा था. बार-बार यात्री यह पूछते देखे गये कि ट्रेन कब तक खुलेगी. ट्रेन चले तो हवा मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




