एसडीएम ने किया वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार का निरीक्षण

Updated at : 28 Jun 2019 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीएम ने किया वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार का निरीक्षण

सहरसा : सहरसा से नयी दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार का वाशिंग पिट में गुरुवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया. इस अवसर पर एसडीएम फैयाज अनवर ने बताया कि रेलयात्रियों की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिये सभी रेलगाड़ियों के पेंट्रीकार को आधुनिक बनाया जा रहा है. साथ ही आइआरसीटीसी के द्वारा […]

विज्ञापन

सहरसा : सहरसा से नयी दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार का वाशिंग पिट में गुरुवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया. इस अवसर पर एसडीएम फैयाज अनवर ने बताया कि रेलयात्रियों की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिये सभी रेलगाड़ियों के पेंट्रीकार को आधुनिक बनाया जा रहा है. साथ ही आइआरसीटीसी के द्वारा विशेष निगरानी व चौकसी बरती जा रही है.

जिससे रेलयात्रियों के खान पान की वस्तु अच्छी क्वालिटी और उचित मूल्य के साथ आसानी से मिल सके. इस अवसर पर डीसीआई राजेश रंजन भी मौजूद थे. पूर्व में वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन बरौनी से नई दिल्ली तक हो रही थी. जिसे सात फरवरी को सेवा विस्तार करते हुए सहरसा तक किया गया है. इस विस्तार के बाद भी पेंट्रीकार व बेड रोल अभी भी बरौनी से नई दिल्ली तक ही की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन