कुर्की वारंटी समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कुर्की वारंटी समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार

कुर्की वारंटी समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन

सौरबाजार. विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन प्राथमिकी अभियुक्तों को सौरबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि अभियुक्त रौताखेम पंचायत के इंदरवा गांव निवासी सिंटू साह, अभियुक्त चन्दौर पूर्वी पंचायत के सखुआ गांव निवासी नीतीश कुमार तथा इंदरवा गांव निवासी कुर्की वारंटी अभियुक्त इंगलिश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी एवं सेवन करने वालों के साथ-साथ असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.

विज्ञापन
दीपक कुमार

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन