इफ्तार के समय जाती और तरावीह के बाद आती है बिजली

Updated at : 14 May 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
इफ्तार के समय जाती और तरावीह के बाद आती है बिजली

पूर्णिया : शहर के अल्पसंख्यक बहुल मोहल्लों में बिजली के सप्लाइ सिस्टम से परेशानी बढ़ गयी है. इन मोहल्लों में रहने वाले लोगों की शिकायत है कि बिजली ठीक इफ्तार के समय गुल हो जाती है और तरावीह के बाद आती है. लोगों का कहना है कि एक तो दिन भर वे रोजा में रहते […]

विज्ञापन

पूर्णिया : शहर के अल्पसंख्यक बहुल मोहल्लों में बिजली के सप्लाइ सिस्टम से परेशानी बढ़ गयी है. इन मोहल्लों में रहने वाले लोगों की शिकायत है कि बिजली ठीक इफ्तार के समय गुल हो जाती है और तरावीह के बाद आती है. लोगों का कहना है कि एक तो दिन भर वे रोजा में रहते हैं और उपर से बिजली के अभाव में उमस भरी गर्मी झेलते हैं.

नागरिकों ने रमजान से लगातार ईद तक सप्लाइ सिस्टम पूरी तरह दुरुस्त रखने की मांग की है. बिजली से उत्पन्न परेशानी बताते हुए कई उपभोक्ताओं ने बताया कि लूट मोहल्ला, कब्रिस्तान चौक, सज्जाद कालोनी, खजांची, लाइनबाजार, राजाबाड़ी आदि मोहल्लों में बिजली की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है.
लोग कहते हैं कि दिन भर बिजली की ट्रिपंग चलती रहती है जबकि कई मोहल्लों में इफ्तार के बाद बिजली गायब हो जाती है. नागरिकों का कहना है कि रमजान के इस महीने में बिजली की सख्त जरुरत होती है. बिजली की शिकायत लेकर आए मो. निजाम और मो. शमीम ने बताया कि बारंबार मांग के बावजूद विजली विभाग इस मामले में उदासीन है.
लोगों का कहना है कि सुबह सेहरी, शाम में इफ्तार और तरावीह के समय बिजली की जरूरत होती है क्योंकि गर्मी अब परवान पर है. मगर, कभी लोड शेडिंग तो कभी ब्रेक डाउन के कारण बिजली की लुका छिपी सुबह से रात तक चलती रहती है. इधर, बिहार विकास मोर्चा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को आंदोलन के प्रति अगाह करते हुए शहर और गांव के अल्पसंख्यकबहुल मोहल्लों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन