आज सहरसा से नयी दिल्ली के लिए खुलेगी वैशाली सुपरफास्ट

Updated at : 07 Mar 2019 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
आज सहरसा से नयी दिल्ली के लिए खुलेगी वैशाली सुपरफास्ट

सहरसा : रेल यात्रियों के साथ कोसीवासियों के लिए बहुत अच्छी खबर है. बरौनी से नयी दिल्ली तक जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आज से सहरसा से खुलेगी. बरौनी से सहरसा तक इस ट्रेन का विस्तार किया गया है. प्लेटफॉर्म नंबर दो से इस ट्रेन को गुरूवार की सुबह छह बजकर पंद्रह मिनट पर […]

विज्ञापन

सहरसा : रेल यात्रियों के साथ कोसीवासियों के लिए बहुत अच्छी खबर है. बरौनी से नयी दिल्ली तक जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आज से सहरसा से खुलेगी. बरौनी से सहरसा तक इस ट्रेन का विस्तार किया गया है. प्लेटफॉर्म नंबर दो से इस ट्रेन को गुरूवार की सुबह छह बजकर पंद्रह मिनट पर हरी झंडी दिखा रवाना की जाएगी.

इसके साथ ही अमान परिवर्तन के बाद सहरसा-गढ़बरूआरी एवं बनमनखी-बरहराकोठी रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन का भी परिचालन शुरू होगा. पूर्व मध्य रेल द्वारा वैशाली एक्सप्रेस सहित सहरसा जंक्शन से गढ़बरूआरी एवं बनमनखी जंक्शन से बरहरा कोठी के लिए पैसेंजर ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि होंगे.
जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सरकार के ऊर्जा एवं मघ निषेध मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव,लघु जल संसाधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव, मधेपुरा सांसद पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद संतोष कुमार, सुपौल सांसद रंजीत रंजन, खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर व सहरसा विधायक अरूण कुमार मौजूद रहेंगे.
वैशाली एक्सप्रेस का मानसी, खगडिया व बेगूसराय में इस ट्रेन का कॉमर्शियल ठहराव दिया गया है. सवा छह बजे सहरसा से खुलकर यह ट्रेन नौ बजकर 10 मिनट पर बरौनी जंक्शन पहुंचेगी. जिसके बाद यह ट्रेन अपने पुराने निर्धारित समय पर ही चलेगी.
वर्ष 2005 में सहरसा-मानसी बडी रेल लाइन लोकार्पण के बाद से ही कोसी वासी वैशाली ट्रेन की मांग कर रहे थे. उत्तर बिहार की अच्छी ट्रेन की सौगात मिलने के बाद कोसीवासियों में खुशी की लहर है. वैशाली एक्सप्रेस सहरसा से नयी दिल्ली 24 घंटे 40 मिनट में पहुंचेगी. वहीं नयी दिल्ली से सहरसा तक यह ट्रेन बुधवार की रात आयी थी. वाशिंग पिट में सफाई के बाद ट्रेन का परिचालन गुरुवार से शुरू हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन