ePaper

प्रत्येक विस क्षेत्र में रहेंगे कम से कम तीन फ्लाइंग स्क्वायड

Updated at : 01 Mar 2019 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक विस क्षेत्र में रहेंगे कम से कम तीन फ्लाइंग स्क्वायड

सहरसा : विकास भवन के सभा कक्ष में मुख्य सचिव बिहार दीपक कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन तथा सुखाड़ की स्थिति एवं सुखाड़ से संबंधित सहाय्य की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अमीर सुभानी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन प्रत्यय […]

विज्ञापन
सहरसा : विकास भवन के सभा कक्ष में मुख्य सचिव बिहार दीपक कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन तथा सुखाड़ की स्थिति एवं सुखाड़ से संबंधित सहाय्य की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.
बैठक में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अमीर सुभानी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन प्रत्यय अमृत, आइजी दरभंगा, आयुक्त कोसी प्रमंडल असांगबा चुबा आओ, सचिव एवं निदेशक पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विनोद सिंह गुंजियाल सहित अन्य शामिल थे. समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने कई दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया.
उन्होंने निर्देश दिया गया कि फसल क्षति योजना की राशि एक सप्ताह के अंदर सभी योग्य किसानों के खाते में भेज दें. राशि की कोई कमी नहीं है. मुख्य अभियंता पीएचइडी ने बताया कि प्रमंडल में पेयजल की कहीं कोई समस्या नहीं है. किसी भी मतदान केंद्र पर बिजली की परेशानी नहीं होनी चाहिए. विगत लोकसभा चुनाव से 20 प्रतिशत अधिक कर्मियों की डाटा इंट्री कराने का काम करें.
उ इस बार आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निर्वाचन आयोग द्वारा सी विजिल सिस्टम लाया जा रहा है. जिसमें शिकायत का निष्पादन एक सौ मिनट के अंदर कर दिया जायेगा. सभी मतदान केंद्र पर रैंप, पेयजल, आवश्यक फर्नीचर, बिजली, शौचालय, साइनेज की व्यवस्था एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित कर लें.
इन सब पर निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अलग से प्रेक्षक भेजा जायेगा. मतदाता सूची के अद्यतीकरण शिविर में प्राप्त दावा, आपत्ति का निष्पदान सात मार्च तक पूरा करें. एनसीसी, एनएसएस, जीविका, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट एंड गाइड आदि के वालंटियर्स की मदद लेकर दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने, वापस पहुंचाने की व्यवस्था करें. उन्होंने कहा कि ईवीएम, वीवी पैट जागरूकता कार्यक्रम में तेजी लायें.
निर्वाचन में अवैध राशि के प्रवाह को रोकने के लिए प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में कम से कम तीन फलाइंग स्क्वाउड रहेगा. प्रत्येक स्क्वाउड में एक ऑफिसर, एक पुलिस सब इंस्पेक्टर तथा एक सेक्शन फोर्स रहेगा. जिसकी प्रतिदिन रिर्पोटिंग आयोग को की जायेगी. जिला के एसपी इसके नोडल पदाधिकारी होंगे. सीपीएमएफ के आवासन स्थल को चिन्हित कर वहां सारी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करना प्रारंभ कर दें. पूर्व के लोकसभा निर्वाचन 2014 को इसके लिए आधार बनायें.
बॉर्डर के चेकपोस्ट करें चालू : जिला के बोर्डर पर बने चेकपोस्ट को शुक्रवार से चालू करें. वहां सीसीटीवी कैमरा लगायें, एसपी उसका औचक निरीक्षण करें. छह महीना से अधिक से जो गैर जमानती वारंट लंबित है. उसमें कुर्की जब्ती करें. जो भी असामाजिक तत्व हैं. उन पर निरोधात्मक कार्यवाही अभी से प्रारंभ कर दें. जब्त शराब का विनष्टिकरण एक महीने के अंदर निश्चित रूप से करें. पीसीसीपी को इस बार दो छोटी गाड़ी या एक बड़ी गाड़ी देने की व्यवस्था करें. मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया.
नदियों में होगी रिवर पेट्रोलिंग : जहां-जहां नदी में पानी रहेगा, वहां रिवर पेट्रोलिंग की व्यवस्था करें. वाहन चेकिंग का ड्राइव प्रारंभ कर दें. उन्होंने कहा कि सभी ऑफिसर आइजी, डीआइजी, एसपी अपना एक अलग मॉनीटरिंग सेल बनायें. प्रतिदिन एक केस की मॉनीटरिंग अवश्य करें. स्वतंत्र शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराना सरकार की जिम्मेवारी है. इसमें आप सब सहयोग करें.
बैठक में तीनों जिला के डीएम, एसपी, पीएचइडी के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, सभी जिला के उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. बैठक संपन्न होने के बाद मुख्य सचिव ने मीडिया कर्मियों से वार्ता में बताया कि वे सभी मुखयतः दो बिंदुओं की समीक्षा की है.
जिनमें आगामी लोकसभा चुनाव एवं जिले के सुखाड़ की स्थिति की समीक्षा की गयी है. जिले में पेयजल की स्थिति सामान्य है. समीक्षा में जिले की स्थिति से वे संतुष्ट हैं. पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि देश संकट से गुजर रहा है. इस समय हमें एकता भाईचारा बनाये रखना है. उन्होंने कहा कि सभी जगह नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि समीक्षा में विधि व्यवस्था, चुनाव संबंधी समीक्षा, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन