सहरसा : ट्रैक्टर पलटने से वार्ड सदस्य सहित दो मरे

Updated at : 15 May 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा : ट्रैक्टर पलटने से वार्ड सदस्य सहित दो मरे

सहरसा : सदर थाने के बलुवाहा तिलावे नदी के पास ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत हो गयी. बलुवाहा गांव निवासी योगेश्वर यादव के पुत्र अरविंद यादव ट्रैक्टर लेकर खेत में जा रहा था. उस ट्रैक्टर पर बलुवाहा गांव निवासी जनार्दन यादव का पुत्र विनेश यादव भी सवार था. ट्रैक्टर तिलावे नदी के पास अनियंत्रित […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाने के बलुवाहा तिलावे नदी के पास ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत हो गयी. बलुवाहा गांव निवासी योगेश्वर यादव के पुत्र अरविंद यादव ट्रैक्टर लेकर खेत में जा रहा था. उस ट्रैक्टर पर बलुवाहा गांव निवासी जनार्दन यादव का पुत्र विनेश यादव भी सवार था. ट्रैक्टर तिलावे नदी के पास अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर पलट गया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतक विनेश यादव मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर सात का वार्ड सदस्य था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन