18 अप्रैल से झंझारपुर से फिरोजपुर के बीच चलेगी समर एक्सप्रेस, देखें पूरा टाइम टेबल

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Summer Special Train: गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने झंझारपुर और फिरोजपुर कैंट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इससे बिहार के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी, कन्फर्म टिकट और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Summer Special Train: मधुबनी और आसपास के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने फिरोजपुर कैंट से झंझारपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इस ट्रेन से समस्तीपुर मंडल समेत बिहार के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. यह ट्रेन 18 अप्रैल से 23 मई तक हर शनिवार को चलाई जाएगी, जबकि वापसी की ट्रेन 20 अप्रैल से 25 मई तक हर सोमवार को चलेगी. दोनों ट्रेनें इस दौरान 6-6 चक्कर लगाएंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोगों को काफी सुविधा मिलेगी

इस स्पेशल ट्रेन के चलने से गर्मियों में टिकट की मारामारी से राहत मिलेगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी. इस ट्रेन से बिहार के यात्रियों को पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी. साथ ही एलएचबी कोच होने की वजह से यात्रा ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित होगी. रक्सौल और बैरगनिया के लोगों को इससे काफी सुविधा मिलेगी.

ट्रेन की खासियत

इस ट्रेन में कुल 21 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे. इसमें 4 एसी थ्री टियर, 2 एसी थ्री टियर इकोनॉमी, 2 एसी टू टियर, 6 स्लीपर और 5 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे. इससे हर वर्ग के यात्रियों को यात्रा करने का विकल्प मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

टाइम टेबल और स्टॉपेज

फिरोजपुर कैंट से चलने वाली ट्रेन दोपहर 2:30 बजे निकलकर जालंधर, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा, गोरखपुर होते हुए रात 11:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी. झंझारपुर से रात 1 बजे चलकर यह ट्रेन सकरी, सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर, बरेली, अंबाला और जालंधर होते हुए सुबह 10:40 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी. डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह ट्रेन बिहार के यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाएगी.

इसे भी पढ़ें: चारों सदनों के सदस्य बनने वाले दूसरे नेता बने नीतीश, इस दिन दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा

बिहार में जमीन मापी में बड़ा बदलाव, नई समयसीमा और प्रक्रिया तय, सात दिनों में पूरा होगा काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन