देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन

नवहट्टा. थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहपुर मिश्रोलीया निवासी सिंकदर यादव के पुत्र संजीव कुमार तथा राजकुमार साहनी के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों के पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. इस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी, जिसमें दोनों आरोपियों को हथियार के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध हथियार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन