श्रीमद् भागवत महापुराण के श्रवण से जीवन में किसी प्रकार की नहीं आती कठिनाईः डॉ शिवानी कृष्ण

महापुराण के श्रवण से जीवन में किसी प्रकार की नहीं आती कठिनाईः डॉ शिवानी कृष्ण
कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ आठ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सहरसा . श्री सनातन नारायण सेवा संस्थान द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ किया गया. आयोजन समिति सदस्य सागर कुमार नन्हें ने कहा कि बहुत ही सुंदर तरीके से सुबह की बेला में हजारों की संख्या में कुमारी कन्या व महिलाओं ने यज्ञ स्थल राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मैदान नलकूप पूरब बाजार के प्रांगण से कलश यात्रा निकाली. जो पंचमुखी मंदिर विद्यापति नगर, पूरब बाजार, कॉलेज गेट, बंगाली बाजार, शंकर चौक पहुंची. जहां रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में विधि-विधान के साथ पूजन किया गया. वहां से कलश में जल भर कर डीबी रोड, गंगजला चौक, प्रताप चौक होते वापस यज्ञ स्थल पहुंची. फिर मंडप प्रवेश, मूर्ति पूजन किया गया. वहीं कलश यात्रा में राधे-राधे, जय श्रीराम, हर हर महादेव सहित अन्य धार्मिक जयकारा गूंजता रहा. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए डीबी रोड में सांवरिया रेडीमेड के अमित भगत द्वारा शीतल शरबत की व्यवस्था की गयी. प्रताप चौक पर ज्योतिषाचार्य तरुण झा द्वारा शीतल जल की व्यस्था की गयी. शंकर चौक पर बिट्टू गुप्ता द्वारा भी जूस की व्यवस्था की गयी थी. कार्यक्रम में वृंदावन धाम से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका डॉ शिवानी कृष्ण शुक्ला के श्रीमुख से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. पहले दिन पूज्य देवी ने श्रीमद भागवत महापुराण के महत्व पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि जो इस कथा का श्रवण करता है, उनके जीवन में कभी भी किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आती है. आचार्य डॉ नवनीत कुमार ने कहा कि यज्ञ होने से संपूर्ण विश्व का कल्याण होता है. सुख समृद्धि एवं शांति की प्राप्ति होती है. मनुष्य का द्वेषभाव खत्म होता है. मुख्य यजमान डॉ प्राणमोहन सिंह एवं डॉ नीलू सिंह ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से जीवन का सारा दुख समाप्त हो जाता है. यहां श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हर वर्ष भव्य, सुंदर एवं अनुशासित तरीके से होता आ रहा है. संगीतमय भागवत कथा प्रतिदिन चार बजे से प्रारंभ होगा. कलश यात्रा में प्रशासन की टीम विधि व्यवस्था में सक्रिय रही. मौके पर समाजसेवी जीतेन्द्र सिंह चौहान, मेजर डॉ गौतम कुमार, पप्पू सिंह, संजय वशिष्ठ, विजय बसंत सिंह, रंजीत दास, कुमार अमरज्योति जायसवाल, राणा करणजीत सिंह, बुल्लू झा, विनय मिश्रा, विद्या सिंह राठोर, अनुष्का सिंह, प्रिया कुमारी, वैशाली कुमारी, शिवानी कुमारी, मोनू महाकाल, विनीत सिंह, बंटी झा, समीर कुमार मिठू, अंकित सिंह, अभिजीत सिंह रघुवंशी, प्रिंस सिंह, गोलू सिंह, रिशु सिंह, इसान सिंह, आर्यन, रामप्रेवश साह महादेव, रोहन सिन्हा गुलशन, रौनक सिंह, रवि सिंह, गोविंद पासवान, शंकर शशि, कौशिक राज फूलो, मानस मिश्रा, संतोष सिंह, अभिषेक तोमर, सोनू सिंह, छोटू, गांधी जी, गौरव सिंह, अभिषेक गुप्ता, ज्ञानू ज्ञानेश्वर सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




