सीएसपी संचालक से 57 हजार रुपये की लूट

Updated at : 09 Apr 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
सीएसपी संचालक से 57 हजार रुपये की लूट

सीएसपी संचालक से 57 हजार रुपये की लूट

विज्ञापन

भरी दोपहर हथियार लेकर तीन नकाबपोश पहुंचे सीएसपी सेंटर विरोध करने पर अपराधियों ने जान से मारने की दी धमकी, मोबाइल भी तोड़ा सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद वार्ड नंबर 43 में दिन दहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से लूटपाट की घटना को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी. मामला गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे का है. बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधी अचानक सीएसपी सेंटर पर पहुंचे व हथियार के बल पर दुकान के अंदर घुस गये. सीएसपी संचालक रंजन कुमार ने बताया कि तीनों अपराधियों के हाथ में पिस्टल था. दुकान में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया और कैश काउंटर में रखा 57 हजार रुपये लूट लिया. विरोध करने पर अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकान में रखा दोनों मोबाइल फोन भी तोड़ दिया. ताकि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को नहीं दे सके. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गये. घटना के बाद सीएसपी संचालक ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. लोगों ने बताया कि दिन के समय इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है. पुलिस ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है और इलाके में गश्ती बढ़ाने की बात कही है. सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है व अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन