फसल क्षति का किया आकलन, निरीक्षण कर देखी स्थिति

Updated:
विज्ञापन
फसल क्षति का किया आकलन, निरीक्षण कर देखी स्थिति

फसल क्षति का किया आकलन, निरीक्षण कर देखी स्थिति

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र में फसल क्षति के आंकड़े को लेकर शुक्रवार को संयुक्त निदेशक, पौधा संरक्षण पटना मो.इस्माइल ने जिला व प्रखंड के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. निरीक्षण में क्षेत्र के पड़रिया, काशनगर, कोपा व मंगवार समैत अन्य कुछ पंचायतों में अत्यधिक फसल क्षति बताते हुए पूर्व में किए गए क्षति आकलन की समीक्षा कर उसे यथार्थ के अनुरूप संशोधित करने की बात कही. वहीं उन्होंने कहा कि चूंकि सभी पंचायतों में किसानों की फसल का नुकसान एक समान नहीं हुआ है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को अत्यधिक नुकसान वाले पंचायत के अलावा कम क्षति वाले पंचायत की रिपोर्ट संशोधित कर भेजने का निर्देश दिया. मौके पर सहायक निदेशक रमेश कुमार, डीओ संजय कुमार, बीएओ रवि कुमार सिंह, कोऑर्डिनेटर, किसान सलाहकार समैत किसान राहुल सिंह, कौशल किशोर, ललन साह, चुन्नू सिंह, नीरज कुमार, उपेंद्र साह सहित अन्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन