बदमाशों ने लूट कांड में स्वीकार की अपनी संलिप्तता

Updated at : 04 May 2018 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
बदमाशों ने लूट कांड में स्वीकार की अपनी संलिप्तता

आरी से पेड़ काट सड़क पर रख करते थे लूट सिमरी : बीते एक माह से सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में आधी रात को सड़क पर लूट का तांडव मचाने वाले आरी मैन गिरोह का मास्टरमाइंड आरी और दो साथियों के संग पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पुलिस के हत्थे चढ़े […]

विज्ञापन

आरी से पेड़ काट सड़क पर रख करते थे लूट

सिमरी : बीते एक माह से सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में आधी रात को सड़क पर लूट का तांडव मचाने वाले आरी मैन गिरोह का मास्टरमाइंड आरी और दो साथियों के संग पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह का मास्टरमाइंड उमाकांत यादव उर्फ झलफा के साथ दीपक कुमार उर्फ बिपत एवं सिकेन्द्र यादव उर्फ सिकेन को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव स्थित उनके आवास से बुधवार की रात गिरफ्तार किया है.
आरी से काट बांस रख देता था रोड पर: बीते एक महीने से ज्यादा समय से पुलिस के लिए सिर दर्द बना आरी मैन गिरोह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. रात के अंधेरे में सड़क किनारे के बांस और पेड़ को काट कर सड़क पर रख देने के उपरांत लूट को अंजाम देने में माहिर आरी मैन गिरोह के पकड़े जाने के बाद आमलोगों ने राहत की सांस ली है. गुरुवार को बख्तियारपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में इंस्पेक्टर सत्य नारायण राय और थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह भटौनी पुल के समीप बरात से लौट रहे लोगों के साथ हुई लूटपाट को चुनौती के रूप में लेते हुए पुलिस टीम गठित कर इस कांड का उद्भेदन किया. इस मौके पर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुछताछ के क्रम तीनों बदमाश ने उपरोक्त कांड सहित सुगना व सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के काशनगर ओपी क्षेत्र में हुई लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है. सभी बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
झलफा है सरगना
बुधवार की रात बख्तियारपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा तीन बदमाश में झलफा यादव गिरोह का सरगना है. यहां बताते चलें कि मंगलवार की अहले सुबह मनौरी चौक से एक बराती गाड़ी स्कॉर्पियो से घर वापस आ रहा था. इसी दौरान भटौनी पुल के समीप आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर मोबाइल, नकदी सोने की चकती सहित करीब पचास हजार रुपये की संपत्ति लूट ली. वही बनमा ओपी क्षेत्र के एनएच 107 से मुरली तीनमुहानी चौक से सुगमा चौक जाने वाली सड़क के कुआं के समीप 11 अप्रैल की रात सिमरी बख्तियारपुर से वापस कैंजरी गांव लौट रहे चार चक्का वाहन सवार लोगो के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था. हालांकि उक्त घटना में शामिल दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है. वही सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के काशनगर ओपी अंतर्गत माली खाड़ा मुख्य मार्ग शिवपुर पुल के समीप बीते 28 अप्रैल की हथियारबंद अपराधियों ने आधे दर्जन से ज्यादा लोगों के मोबाइल, नकद, कैमरा और सोने का चेन लूट लिया था. जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बतायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन