महिला के रेड लाइट एरिया में आने की खबर से सनसनी
Updated at : 15 Oct 2017 11:26 AM (IST)
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस, की जांच महिला ने कहा, पति के साथ रहती हूं, किसी ने दी है गलत सूचना सहरसा : दिल्ली से एक महिला को रेड लाइट एरिया में लाने की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस हरकत में आ गयी. मामले की जानकारी मिलते ही पुअनि राजेश भारती, रूपचंद्र उरांव, महिला व […]
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस, की जांच
महिला ने कहा, पति के साथ रहती हूं, किसी ने दी है गलत सूचना
सहरसा : दिल्ली से एक महिला को रेड लाइट एरिया में लाने की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस हरकत में आ गयी. मामले की जानकारी मिलते ही पुअनि राजेश भारती, रूपचंद्र उरांव, महिला व पुरुष बल के साथ रेड लाइट एरिया पहुंचे व मामले की तहकीकात की. पुलिस के आने की भनक मिलते ही सड़क पर सन्नाटा छा गया और कारोबार में शामिल लोग घर में दुबक गये. वहीं लोग एक दूसरे से मामले की जानकारी लेते रहे.
अचानक पुलिस के पहुंचने से मौके पर अफरातफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली की एक महिला जिसकी शादी सुपौल में हुई है, उसको बहला-फुसला कर लाया गया है. इसके बाद मामले की तहकीकात के लिए पैंथर जवानों को लगाया गया.
पैंथर जवानों के पहुंचने के कुछ देर बाद ही दो वाहन पर पुलिस बल पहुंचे और जिस घर में होने की जानकारी दी गयी थी, उस घर की तलाशी ली गयी. इस बाबत पुनि राजेश भारती ने बताया कि सूचना पर मामले की जांच की गयी. महिला ने बताया कि उसने सुपौल में लव मैरेज की है. कुछ दिन वहां रहने के बाद वह अपने पति के साथ यहां रह रही है. उसने बताया कि वह किसी के बहकावे पर नहीं आयी है. किसी ने गलत सूचना प्रशासन को दी. पुअनि ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को दे दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




