परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र जमा करना अनिवार्य, वर्ना होगा एफआइआर

Updated at : 13 Oct 2017 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र जमा करना अनिवार्य, वर्ना होगा एफआइआर

मुख्यालय के 16 केंद्रों पर 15 को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की तैयारी पूरी सहरसा : केंद्रीय चयन पार्षद पटना द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को दो पालियों में 16 केंद्रों पर होगी. प्रथम पाली 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली 2 से 4 बजे तक […]

विज्ञापन
मुख्यालय के 16 केंद्रों पर 15 को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा
कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की तैयारी पूरी
सहरसा : केंद्रीय चयन पार्षद पटना द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को दो पालियों में 16 केंद्रों पर होगी. प्रथम पाली 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली 2 से 4 बजे तक होगी. स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक तथा पुलिस बल के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. प्रत्येक केंद्र पर तीन महिला पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगी.
गोपनीय सामग्री कोषागार से प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षित पहुंचाने एवं वापस लाने के लिए सात जोनल दंडाधिकारी सह समन्वय प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये गये हैं. जिला पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल व पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर अपर समाहार, उप विकास आयुक्त, वरीय उपसमाहर्ता सुनील दत्त झा उड़नदस्ता दंडाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे.
परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार खोला जायेगा तथा पर्षद द्वारा जारी ई प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान-पत्र रहने पर हीं परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. जिनके पास फोटो पहचान-पत्र नहीं रहेगा, वैसे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा. परीक्षार्थियों को दिए प्रश्न-पत्र परीक्षा समाप्ति के उपरोक्त उनसे वापस ले लिए जायेंगे. कोई परीक्षार्थी प्रश्न पत्र लेकर भाग जाते हैं तो उनके विरूद्ध केंद्राधीक्षक द्वारा स्थानीय थाना में कांड दर्ज कराया जायेगा. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक द्वारा हर महत्वपूर्ण गतिविधि की लगातार वीडियोग्राफी करायी जायेगी.
जिले के जिला स्कूल, रूपवती कन्या उच्च विद्यालय, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक उच्च विद्यालय, एमएलटी कॉलेज, आऱएम लॉ कॉलेज, मनोहर उच्च विद्यालय, एसएनएस आरकेएस कॉलेज, राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय, रमेश झा महिला कॉलेज, मनोहर हाई स्कूल बैजनाथपुर, केंद्रीय विद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, बनवारी शंकर महावि़द्यालय, इवनिंग कॉलेज, एकलव्या सेंट्रल स्कूल सुलिंदाबाद केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन