चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना
Updated at : 11 Oct 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के नाम सात सूत्री मांगों का स्मार पत्र सीएस को सौंप सहरसा : राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया. धरना की अध्यक्षता जिला मंत्री रामविलास यादव ने की. धरना के माध्यम से शिष्टमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम सिविल सर्जन डॉ अशोक […]
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के नाम सात सूत्री मांगों का स्मार पत्र सीएस को सौंप
सहरसा : राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया. धरना की अध्यक्षता जिला मंत्री रामविलास यादव ने की. धरना के माध्यम से शिष्टमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह को सात सूत्री मांगों का स्मार पत्र सौंपा. धरना को संबोधित करते जिला मंत्री श्री यादव ने कहा कि बिहार ही नहीं विश्व में सबसे कम रुपये पर काम करने वाले एवं टीकाकरण में अहम भूमिका निभाने वाले वैक्सिन कूरियरों की समस्या का समाधान होना ही चाहिए. 75 रुपये प्रति वैक्सिन पर काम करने वाले इन कुरियर कर्मियों की हालत सरकार के रवैये से बदतर हो चली है.
उन्होंने कहा कि कूरियर कर्मी वैक्सिन को लेकर टीकाकरण केंद्र तक जाते हैं व टीकाकरण समाप्त होने के बाद रिपोर्ट के साथ मुख्यालय लौटते हैं. उन्होंने कहा कि आशा ममता की तरफ दुर्घटना लाभ में मिलने वाले चार लाख भी उन्हें नहीं दिया जाता है. उन्होंने मांग करते कहा कि मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि पर कूरियर को देय राशि का भुगतान सुनिश्चित करें, पूरे माह कार्य की उपलब्धता की गारंटी दें, न्यूनतम वैधानिक मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करें, आश्रितों को चार लाख रुपये आकस्मिक मृत्यु पर देना सुनिश्चित करें, साइकिल, पोशाक, रेनकोट, मोबाइल आदि सुविधा देना सुनिश्चित की जाये,
बकाया राशि का भुगतान तत्काल देना सुनिश्चित करें. धरना में साजन कुमार कर्ण, संजय कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, राजेश प्रसाद, भूपेंद्र कुमार साहनी, अनंत राम, दीप नारायण यादव, राकेश कुमार यादव, राजीव कुमार मिश्रा, सुशील यादव, पंकज कुमार सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




