मोबाइल से प्यार, लड़की पहुंची लड़के के घर, लड़का हुआ फरार
Updated at : 09 Oct 2017 12:28 PM (IST)
विज्ञापन

मोबाइल से हुआ प्रेम बना लड़के के गले का फंदा उम्रदराज महिला ने की पहले प्यार की बातें, फिर दिया शादी का दबाव लड़का हुआ फरार, महिला लड़के के घर पर बैठ करने लगी इंतजार कहरा : सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी विष्णु देव साह का 20 वर्षीय द्वितीय पुत्र बिट्टू कुमार […]
विज्ञापन
मोबाइल से हुआ प्रेम बना लड़के के गले का फंदा
उम्रदराज महिला ने की पहले प्यार की बातें, फिर दिया शादी का दबाव
लड़का हुआ फरार, महिला लड़के के घर पर बैठ करने लगी इंतजार
कहरा : सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी विष्णु देव साह का 20 वर्षीय द्वितीय पुत्र बिट्टू कुमार 2014 में पटना में रह कर पढ़ाई करता था. पढ़ाई के दौरान ही भागलपुर की एक महिला से मोबाइल से बात होने लगी. बात होते होते दोनों में मिलना जुलना भी शुरू हो गया और महिला द्वारा लड़के से शादी करने के लिए दबाव दिया जाने लगा
पहले मोबाइल पर बात करने पर महिला को लड़की समझ बैठा. जब दोनों में मुलाकातहुई तो उसे उम्र में बड़ा अंतर नजर आने लगा. उम्र का अंतर रहने के बावजूद भी लड़का उस महिला से मिलता रहा. जब महिला द्वारा शादी का दबाव बढ़ाया तो वह अपने घर में इसकी जानकारी दे पढ़ाई छोड़ दिल्ली भाग गया.
इस दौरान लड़की पता करते हुए उसके घर बिसनपुर पहुंच गयी एवं लड़के से शादी की बात कह उसके घर में जबर्दस्ती रहने लगी. इसकी जानकारी लड़के के परिजनों द्वारा गांव एवं समाज को दी गयी. जिसके बाद कई बार सामाजिक स्तर पर बैठक भी हुई. लड़के के बैठक में नहीं रहने के कारण सामाजिक स्तर से इसका निराकरण नहीं किया जा सका. प्रेमी लड़का बिट्टू कुमार के गांव पहुंचने के बाद रविवार को हुई बैठक में ग्रामीणों द्वारा लड़के और लड़की दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कानूनी रूप से इसे हल कराने का निर्णय लिया गया. वहीं लड़के के परिजनों ने भागलपुर से मंगाये गये वोटर लिस्ट में पाया महिला शादीशुदा है एवं वोटर लिस्ट में उसका नाम बबीता देवी है. जिसकी उम्र 39 वर्ष है. इसलिए बिना तलाक दिये दूसरी शादी करना भी कानूनी रूप से अवैध है.
जबकि प्रेमी लड़के की उम्र शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अनुसार 2017 में 21 वर्ष है. लड़की के बयान के अनुसार 1 वर्ष पूर्व ही शादी होने की बात को अवैध बताया. जबकि प्रेमी महिला ने भागलपुर से मंगाये गये वोटर लिस्ट को गलत बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




