सीएस के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Updated at : 08 Oct 2017 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
सीएस के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान

सहरसा : सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया. सीएस सहित चिकित्सक, कर्मी ने सिविल सर्जन कार्यालय परिसर की साफ सफाई की. सीएस ने कहा कि स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है. लोगों को हमेशा अपने परिसर व आसपास को साफ रखना चाहिए. स्वच्छता से […]

विज्ञापन

सहरसा : सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया. सीएस सहित चिकित्सक, कर्मी ने सिविल सर्जन कार्यालय परिसर की साफ सफाई की. सीएस ने कहा कि स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है. लोगों को हमेशा अपने परिसर व आसपास को साफ रखना चाहिए. स्वच्छता से कई बीमारी से भी लोगों को राहत मिलती है.

उन्होंने कहा कि लोग एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं. जिसके कारण लोगों का घर तो साफ रहता है लेकिन सामने सड़क व गली में गंदगी का अंबार लगा रहता है. मौके पर डीआइओ डॉ संजय कुमार सिंह, नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी डॉ अरविंद कुमार, उपाधीक्षक डॉ अनिल कुमार, डॉ विनय कुमार सिंह, डीपीएम आसीत रंजन, डीएएम मंतोष कमल, एमएनइ कंचन कुमारी, अस्पताल प्रबंधक विनय रंजन, नंद कुमार खां, माधव झा, रमेश कुमार, चंदन कुमार, पंकज झा सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन