आधार का जिला समन्वयक नशे की हालत में गिरफ्तार

Published at :17 Aug 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
आधार का जिला समन्वयक नशे की हालत में गिरफ्तार

जांच के दौरान हुई शराब पीने की पुष्टि सहरसा : सदर थाना पुलिस ने सोमवार की शाम शंकर चौक से बैजनाथपुर निवासी संजय चौहान को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान उसके नशे में होने की पुष्टि हुई. पूछताछ में उसने बताया कि वह आधार कार्ड का जिला समन्वयक है. 42 […]

विज्ञापन

जांच के दौरान हुई शराब पीने की पुष्टि

सहरसा : सदर थाना पुलिस ने सोमवार की शाम शंकर चौक से बैजनाथपुर निवासी संजय चौहान को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान उसके नशे में होने की पुष्टि हुई. पूछताछ में उसने बताया कि वह आधार कार्ड का जिला समन्वयक है.
42 बोतल शराब जब्त, एक गिरफ्तार, बाइक जब्त: सहरसा. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारूफगंज में साइकिल दुकान चलाने वाले शेखर साह को छह बोतल शराब के साथ दुकान से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने बताया कि उसे डिस्कवर बीआर 19 डी 3972 से शराब पहुंचाया गया था.
जिसके बाद पुलिस ने बाइक का पीछा किया तो कबीर चौक के पास पुलिस को देख कर बाइक सवार बाइक व बैग छोड़ फरार हो गया. तलाशी के दौरान बैग से 375 एम एल का 30 बोतल व बाइक की डिक्की से 375 एम एल का 6 बोतल बरामद किया गया. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि पुअनि निरंजन सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं बाइक सवार की खोज की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन