टेंपो-बाइक की टक्कर में दस घायल, इलाजरत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Aug 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

बैजनाथपुर-सबैला मुख्य मार्ग स्थित दिलीप चिमनी के समीप हाद बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बैजनाथपुर-सबैला मुख्य मार्ग स्थित दिलीप चिमनी के समीप टैंपो व बाइक की आमने सामने की टक्कर में दस व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि टैंपो बीआर 19 पी […]
विज्ञापन
बैजनाथपुर-सबैला मुख्य मार्ग स्थित दिलीप चिमनी के समीप हाद
बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बैजनाथपुर-सबैला मुख्य मार्ग स्थित दिलीप चिमनी के समीप टैंपो व बाइक की आमने सामने की टक्कर में दस व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि टैंपो बीआर 19 पी 0255 ने मधेपुरा से तेज रफ्तार में सहरसा की ओर जा रही थी. अनियंत्रित हो जाने से सहरसा से मधेपुरा की ओर जा रही बाइक को आगे से धक्का मारते हुए गड्डे में पलट गयी, जिसमें टैंपो पर करीब दस सवार व बाइक चालक व एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. उनको स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर पुलिस शिविर सअनि अशोक कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे व घटना की जानकारी लेते टैंपो को पुलिस शिविर लाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




