18 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Aug 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

बिजलपुर निवासी चुनचुन यादव व मनीष कुमार को किया गिरफ्तार सत्तरकटैया : शुक्रवार को बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग व बिहरा पुलिस ने 18 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि दो बाइक […]
विज्ञापन
बिजलपुर निवासी चुनचुन यादव व मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
सत्तरकटैया : शुक्रवार को बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग व बिहरा पुलिस ने 18 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि दो बाइक सवार विदेशी शराब लेकर बाइक से जा रहा है. जिस पर छापेमारी की गयी. इस छापेमारी में बिजलपुर निवासी चुनचुन यादव व मनीष कुमार को 15 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों युवक बाइक (बीआर 19 4173) से शराब लेकर जा रहा था. वहीं उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर बिजलपुर गांव के ही एक खेत से तीन बोतल विदेशी शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों युवक को जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




