मोबाइल एप आंगन से रखी जायेगी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नजर

Published at :28 Jul 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल एप आंगन से रखी जायेगी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नजर

सहरसा : एनआइसी राज्य मुख्यालय द्वारा तैयार किये गये मोबाइल एप-आंगन के माध्यम से अब सभी आंगनबाड़ी केंद्रो की निरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाया जायेगा. इसे कार्यान्वित करने के लिए विस्तृत प्रशिक्षण वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया. तकनीकी निदेशक-सह- राज्य परियोजना समन्वयक शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने एप के बारे में […]

विज्ञापन

सहरसा : एनआइसी राज्य मुख्यालय द्वारा तैयार किये गये मोबाइल एप-आंगन के माध्यम से अब सभी आंगनबाड़ी केंद्रो की निरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाया जायेगा. इसे कार्यान्वित करने के लिए विस्तृत प्रशिक्षण वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया. तकनीकी निदेशक-सह- राज्य परियोजना समन्वयक शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने एप के बारे में विस्तार से बताया. अब महिला पर्यवेक्षिका निरीक्षण के दौरान ही आंगनबाड़ी केंद्रों के जीपीएस लोकेशन को अपने विभागीय टैब से अपलोड करेंगी.

बाकी जानकारी भी देंगी. पहले भी भी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं डाटा इंट्री ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इससे सभी अधिकारियों को नियमित जांच करने में सहायता मिलेगी. डीआइओ द्वारा संबंधित लिंक जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है. आमलोग भी इस एप्लीकेशन के माध्यम से केंद्र से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रतिवेदन कभी व कहीं भी देख सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन