विवादों के घेरे में शिक्षकों का पदस्थापन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jul 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड प्रमुख ने रद्द करने का दिया निर्देश, बीइओ पर लगाया आरोप सोनवर्षाराज : प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति द्वारा 28 जून को दर्जनों शिक्षकों का सामंजन व पदस्थापन विवादों के घेरे में आ गया है. इस मामले में प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति की अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख ललीता देवी ने ही 28 जून की प्रस्तावना को […]
विज्ञापन
प्रखंड प्रमुख ने रद्द करने का दिया निर्देश, बीइओ पर लगाया आरोप
सोनवर्षाराज : प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति द्वारा 28 जून को दर्जनों शिक्षकों का सामंजन व पदस्थापन विवादों के घेरे में आ गया है. इस मामले में प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति की अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख ललीता देवी ने ही 28 जून की प्रस्तावना को रद्द करते हुए सोनवर्षा के कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ प्रकाश कुमार को यथाशीघ्र प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति की बैठक बुलाने को कहा था.
प्रखंड प्रमुख ललीता देवी द्वारा बीडीओ को दिये गये पत्र के अनुसार 28 जून को प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति द्वारा पारित प्रस्तावना में काफी विसंगतियां हैं. जो यह दर्शाती है कि बीइओ मिथिलेश कुमार द्वारा जानबूझ कर जहां अपने चहेते शिक्षक को मनमानी तरीके से स्थानांतरित कर उसे लाभ पहुंचाया गया. वहीं कई शिक्षकों को मूल विद्यालय से 25 से 30 किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया गया है.
प्रमुख ललीता देवी ने यह भी आरोप लगाया है कि बीइओ मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा धोखे में रखकर प्रस्तावना के रजिस्टर पर हस्ताक्षर रात में उनके आवास पर आकर ले लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




