गंगिया चांप में डूब युवक की हुई मौत

Published at :21 Jul 2017 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
गंगिया चांप में डूब युवक की हुई मौत

बलवाहाट : सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सोनपुरा पंचायत के बसतपुर निवासी रतिलाल यादव के 24 वर्षीय पुत्र रवींद्र यादव उर्फ रविन की चांप में डूब कर मौत हो गयी. मालूम हो कि गुरुवार की सुबह रविन अपनी फसल देखने खेत गया था. लौटने के क्रम में खेत के मेढ़ से पांव फिसलने के कारण गहरे […]

विज्ञापन
बलवाहाट : सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सोनपुरा पंचायत के बसतपुर निवासी रतिलाल यादव के 24 वर्षीय पुत्र रवींद्र यादव उर्फ रविन की चांप में डूब कर मौत हो गयी.
मालूम हो कि गुरुवार की सुबह रविन अपनी फसल देखने खेत गया था. लौटने के क्रम में खेत के मेढ़ से पांव फिसलने के कारण गहरे पानी मे चला गया. जब तक आसपास के लोग बचाने के लिए वहां पहुंचे, तब तक युवक की सांस रुक चुकी थी. वृद्ध पिता सहित परिवार के सदस्यों को जब रविन की मौत की खबर मिली तो उनका हाल रो-रो कर बेहाल हो गया. रवींद्र की शादी नहीं हुई थी.
उसकी मां भी नहीं है. पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव ने भी रतिलाल यादव को सांत्वना दी. वहीं बलवाहाट ओपी पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया. छत्री यादव, धीरेंद्र यादव, संजय कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, इंदल पासवान, विकास यादव देवनारायण यादव, लोचन पासवान आदि ने मृतक के पिता को ढ़ांढ़स बंधाया. सूचना पर अंचलाधिकारी ने हलका कर्मचारी को मौके पर भेजा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन