धड़ल्ले से चल रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार, प्रशासन बेखबर

सिमराही : बिहार में लॉटरी पर प्रतिबंध के बावजूद राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में अवैध लॉटरी का कारोबार पिछले कई महीनों से धड़ल्ले से चल रहा है. प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर, सिमराही, मोतीपुर, करजाइन, गणपतगंज, हुलास आदि स्थानों पर सिक्किम एवं नागालैंड स्टेट लॉटरी की टिकट खुलेआम बेची जा रही है. बावजूद प्रशासन तमाशाबीन बन बैठी […]
सिमराही : बिहार में लॉटरी पर प्रतिबंध के बावजूद राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में अवैध लॉटरी का कारोबार पिछले कई महीनों से धड़ल्ले से चल रहा है. प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर, सिमराही, मोतीपुर, करजाइन, गणपतगंज, हुलास आदि स्थानों पर सिक्किम एवं नागालैंड स्टेट लॉटरी की टिकट खुलेआम बेची जा रही है. बावजूद प्रशासन तमाशाबीन बन बैठी है.
जबकि इस धंधे में फंस कर क्षेत्र के दर्जनों घरों के सैकड़ों लोग अपना सब कुछ लुटा चुके हैं. जल्द करोड़पति बनने की चाहत में लोग इस कदर फंस रहे हैं कि लॉटरी खरीदने वालों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी होती जा रही है. अब इसकी लत में धीरे-धीरे युवा पीढ़ी भी फंसने लगी है. लोगों को मानें तो अब तक सैकड़ों लोग इस लॉटरी की चक्कर में अपना सब कुछ गंवा चुके हैं. सूत्रों की माने तो इस अवैध लॉटरी के कारोबार के पीछे बड़े लोगों का हाथ के साथ प्रशासनिक सहयोग भी प्राप्त है. इसलिए लॉटरी के कारोबारियों पर पुलिस भी हाथ डालने से बच रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड में रोजाना लगभग पांच से सात लाख तक का कारोबार होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




