बराज के 56 में से 26 फाटक को खोला

Published at :11 Jul 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
बराज के 56 में से 26 फाटक को खोला

सहरसा : नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा होने के कारण कोसी नदी के जल स्तर में आज वृद्धि हो रही है. कोसी बराज के नियंत्रण कक्ष में एक लाख 83 हजार 975 क्यूसेक पानी रिसाव किया गया. जबकि पानी के बहाव के लिए कोसी बराज के 56 फाटक में से 26 फाटक […]

विज्ञापन

सहरसा : नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा होने के कारण कोसी नदी के जल स्तर में आज वृद्धि हो रही है. कोसी बराज के नियंत्रण कक्ष में एक लाख 83 हजार 975 क्यूसेक पानी रिसाव किया गया. जबकि पानी के बहाव के लिए कोसी बराज के 56 फाटक में से 26 फाटक को खोल दिया गया है. कोसी तटबंध के मुख्य अभियंता प्रकाश दास ने कहा कि सोमवार को कोसी बराज से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया. उन्होंने कहा कि पूर्वी और पश्चिमी कोसी तटबंध सुरक्षित है. लेकिन संवेदनशील बिंदुओं पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन