सुपर बाजार में दिन भर खूंटा गाड़ते रहे सब्जी विक्रेता

Published at :04 Jul 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
सुपर बाजार में दिन भर खूंटा गाड़ते रहे सब्जी विक्रेता

सहरसा : बंगाली बाजार से स्थानांतरित खुदरा सब्जी मंडी को सदर एसडीओ सौरभ जोड़वाल ने अपनी देख रेख में सुपर बाजार में व्यवस्थित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है. उन्होंने बंगाली बाजार से आये सब्जी विक्रेताओं के सुपर मार्केट के अंदर व बाहर दुकान लगाने के लिए जगह चिह्नित किया. उन्होंने कहा कि जिन […]

विज्ञापन

सहरसा : बंगाली बाजार से स्थानांतरित खुदरा सब्जी मंडी को सदर एसडीओ सौरभ जोड़वाल ने अपनी देख रेख में सुपर बाजार में व्यवस्थित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है. उन्होंने बंगाली बाजार से आये सब्जी विक्रेताओं के सुपर मार्केट के अंदर व बाहर दुकान लगाने के लिए जगह चिह्नित किया. उन्होंने कहा कि जिन खुदरा सब्जी विक्रेताओं को सुपर बाजार में पूर्व में बनी सब्जी मंडी में जगह नहीं मिल पायी है. वैसे सब्जी विक्रेताओं को सुपर बाजार में खाली पड़ी जमीन में दुकान लगाने को कहा है.

उन्होंने कहा कि सभी सब्जी विक्रेताओं के लिए यहां जगह उपलब्ध हो सकेगी. सभी दुकानदारों को बिक्री के लिए जगह आवंटित होगी. इसके लिए उन्हें निर्धारित फॉर्म जमा करना होगा.

जगह घेरने के लिए मची होड़. ज्यों ही सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ. खुदरा सब्जी विक्रेता सुपर मार्केट की ओर आने लगे व उन्होंने अपनी दुकान लगाने के लिए जगह को चिह्नित कर घेरना शुरू कर दिया, जो पहले आये वे अपने मनमाफिक जगह पाकर गदगद दिखे. वहीं बचे लोग इधर-उधर जगह खोजते रहे.सब्जी विक्रेताओं को जब धीरे-धीरे जानकारी मिली कि सुपर बाजार में सभी अपनी जगह सुनिश्चित कर रहे हैं, तो सब्जी विक्रेताओं की भीड़ सुपर मार्केट पहुंचने लगी व अपनी जगह को खोज कर खूंटा गाड़ने का काम प्रारंभ कर दिया, जबकि सुपर बाजार के पूरब वाली मुख्य सड़क पर सब्जी की दुकानें लगभग सज गयी है.
कार्रवाई से व्यापारियों में निराशा का भाव. सोमवार को स्थानीय बंगाली बाजार से सब्जी मंडी को खाली कराने के बाद मेहनत मजदूरी कर खाने वाले हर लोगों के मन में कहीं न कहीं निराशा का भाव उनके चेहरे पर दिख रहा था. बंगाली बाजार से सब्जी मंडी को उजाड़ने के बाद हर व्यवसायी के जेहन में सिर्फ एक ही सवाल था कि क्या यहां से उजड़ने के बाद सुपर बाजार की नयी जगह पर उनका व्यवसाय चलेगा. कुछ के मन में यह भी सवाल था
कि पहले जैसा होता रहा है उसी तरह कुछ छोटी कार्रवाई के बाद सब्जी मंडी का बाजार उसी जगह संचालित होता रहेगा, लेकिन इस बार जिला प्रशासन के इरादे कुछ और ही बता रहे हैं. प्रशासन ने व्यपारियों को भरोसा दिलाया है कि सभी सब्जी विक्रेता और अन्य व्यापार से जुड़े लोगों को बसाने में जिला प्रशासन पूरा सहयोग देगा. इसी भरोसे के साथ सब्जी मंडी से उजड़ चुके लोग सोमवार को ही सुपर बाजार में जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित खाली जगह पर अपना एक बार फिर नये सिरे से अपना व्यवसाय को खरा करने की दिशा में लग चुके हैं. अब एक दो दिनों के बाद ही पता चल जायेगा कि सुपर बाजार का यह भविष्य क्या सही में बदलने वाला है.
बचे 36 दुकानदारों को नोटिस. सुपर मार्केट में चल रहे बाकी बचे 36 दुकानों को सदर एसडीओ सौरभ जोड़वाल ने नोटिस जारी किया है. दिये नोटिस में उन्होंने कहा कि आवंटन के अनुसार प्रतिमाह सात तारीख तक राशि जमा करने का निर्देश दिया गया था व दो माह तक लगातार राशि नहीं जमा करने पर दुकान को खाली कर देने की शर्त थी. इन 36 दुकानदारों द्वारा कई वर्षों से राशि जमा नहीं करायी गयी. जिसको लेकर नोटिस जारी करते कहा कि कई वर्षों से किराया नहीं जमा करने के कारण आवंटन स्वत: रद्द हो चुका है व पुन: दुकान की बंदोबस्ती करने पर समिति द्वारा विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नोटिस जारी के एक सप्ताह के अंदर दुकान खाली करते हुए स्पष्टीकरण दें. असंतोषजनक स्पष्टीकरण की स्थिति में बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सारे खर्च की वसूली की जायेगी.
प्रशासन ने चिह्नित की दुकान के लिए जगह
ग्राहकों के इंतजार में रहे सब्जी मंडी के विक्रेता
सुपर बाजार में सब्जी मंडी पहुंचने के बाद पहले दिन ग्राहकों का काफी टोटा रहा. सब्जी विक्रेता ग्राहकों का इंतजार करते देखे गये. जबकि पुरानी जगह पर मात्र आढ़तियों के रहने से खुदरा ग्राहक लौटते रहे. नयी जगह पर खरीदारों की कमी साफ दिख रही थी. हालांकि जानकारों का कहना है कि व्यवस्थित होते ही सुपर बाजार में भी लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन