सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा प्रथम दिन कदाचार मुक्त संपन्न

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा प्रथम दिन कदाचार मुक्त संपन्न
सभी केंद्रों का जायजा लेते रहे वरीय अधिकारी सहरसा . बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी संबंधित प्रतियोगिता परीक्षा मंगलवार को जिला मुख्यालय के 12 केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. दो पालियों में आयोजित परीक्षा में निर्धारित समय तक ही गहन जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया. परीक्षा जिला स्कूल, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय वीर कुंवर सिंह चौक, अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक उच्च विद्यालय जेल कॉलोनी, मनोहर उच्च विद्यालय,भीआईपी रोड, एसएनएसआरकेएस कॉलेज, मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर, आरएम कॉलेज, रमेश झा महिला कॉलेज, एमएलटी कॉलेज, राजकीय पोलिटेक्निक, एकलव्य सेंट्रल स्कूल सुलिनंदाबाद, मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में आयोजित किया गया. परीक्षा में लगभग 7980 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. परीक्षा के सुचारु संचालन, विधि व्यवस्था के समुचित संधारण निमित सात जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, 29 स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं दो उड़नदस्ता पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रतिनियुक्ति की गयी थी. किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, कलाई घडी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी. सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित की गयी है. किसी भी केंद्र पर कदाचार के आरोप में निष्कासन नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




