गेंहू खेत जा रही 14 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 14 Apr 2026 6:54 PM
गेंहू खेत जा रही 14 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
पहले से घात लगाये तीन युवकों ने दिया घटना को अंजाम नवहट्टा. प्रखंड क्षेत्र के नवहट्टा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. 14 वर्षीय पीड़िता के परिजन द्वारा गांव के ही राजकुमार यादव के पुत्र श्रवण यादव, निगम यादव के पुत्र धनी यादव, रामप्रसाद यादव के पुत्र संतोष यादव के विरुद्ध थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीड़ित परिजन द्वारा दर्ज कराए गये आवेदन में आरोप है कि नाबालिग लड़की साेमवार की शाम खेत से लौट रही थी. तभी पहले से घात लगाये युवकों ने घटना को अंजाम दिया गया. उक्त युवकों के द्वारा उसे घेर कर पकड़ कर मक्के के खेत में ले जाया गया. जहां दो व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. लड़की चिल्लाती रही, बचाव की गुहार लगाती रही. लेकिन किसी ने एक न सुनी. बच्ची के साथ बेरहमी से सामूहिक दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया. ऐसा पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया गया है. परिजनों ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर का है. जब 14 वर्षीय बच्ची अपनी सहेली के साथ खेत जा रही थी. तभी 3 व्यक्ति के द्वारा नाबालिग बच्ची को मक्के खेत मे ले जाया गया. साथ ही दो व्यक्तियों के द्वारा दुष्कर्म करने की बात सामने आयी है. वहीं एक व्यक्ति ने पीड़िता के सहेली के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की है. एसडीपीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, जांच में जुटी एफएसएल टीम एसडीपीओ आलोक कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. साथ ही पीड़िता व उनके सहेलियों से भी पूछताछ की है. एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. साक्ष्य संकलन के लिए एफएसल की टीम को भेजा गया है. साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए ले जाया गया है. घटना में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. साथ ही घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजन के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शीघ्र ही मामले में गिरफ्तारी कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. पीड़ित नाबालिग लड़की को मेडिकल के लिए पुलिस अभिरक्षा में ले जाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










