देसी शराब के साथ दो नशेड़ी गिरफ्तार

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :14 Apr 2026 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
देसी शराब के साथ दो नशेड़ी गिरफ्तार

देसी शराब के साथ दो नशेड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन

सलखुआ. थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते दो युवकों को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई प्रखंड परिसर स्थित जीविका कार्यालय के पास की गयी. जहां पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर सफलता मिली. मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के निर्देश पर सअनी फिरोज आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं संदिग्ध दोनों युवकों को पकड़कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 1.5 लीटर देसी शराब पॉलिथीन में बरामद किया गया. इसके साथ ही अन्य नशे से संबंधित सामग्री भी जब्त की गयी. गिरफ्तार युवकों की पहचान बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के हथमंडल निवासी शिवनंदन निषाद के पुत्र राजा कुमार एवं सलखुआ थाना क्षेत्र के बनगामा निवासी इंद्रदेव चौधरी के पुत्र घनश्याम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है. वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. ………………………………………………………………… कट्टा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार सौरबाजार . थाना पुलिस ने कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कट्टा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त सौरबाजार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड चार निवासी सहदेव पासवान के पुत्र संतोष पासवान बताया जा रहा है. सौरबाजार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सौरबाजार वार्ड चार में कट्टा के साथ एक व्यक्ति कहीं जाने के फिराक में धुम रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर सौरबाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली. जहां गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक कट्टा बरामद किया गया. …………………………………………………………………….. सांगठनिक एवं आंदोलन का लिया गया निर्णय सहरसा . बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य सामान्य परिषद की बैठक बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सेवांजलि भवन पटना में सुवेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. सुवेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से सांगठनिक व आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया जो सर्वसम्मत से पारित हुआ. जिला संयोजक कुमार प्रियांशु ने बताया कि कमेटी के निर्णयानुसार जिला में भी अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. जिसके तहत आगामी 16 मई को संघ के सभी कर्मी सिविल सर्जन के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे. 21 मई से 26 मई तक सभी कर्मी अपने अपने स्वास्थ्य संस्थानों में काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे. वहीं एक जून को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार के समक्ष एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन